फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Young boy dies of drug overdose in Ludhiana

लुधियाना में नशे की ओवरडोज से युवक की मौत: हालत खराब होने पर परिजनों ने पहुंचाया अस्पताल, पुलिस कर रही जांच

Tue, 27 Oct 2026 07:47 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 27 Oct 2026 07:47 PM IST
सार

पंजाब के लुधियाना में एक युवक की नशे की ओवरोज से मौत हो गई। परिजनों ने युवक की खराब हालत को देखते हुए अस्पताल पहुंचाया जहां उसने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
Young boy dies of drug overdose in Ludhiana
नशे की ओवरोज से युवक की मौत - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

नौजवानों के लिए नासूर बनता जा रहा नशा अब पंजाब की जवानी को ही निगलने लगा है। लुधियाना के पॉश इलाकों में गिने जाने वाले रिशी नगर वाई ब्लॉक इलाके में रहने वाले कमलजीत सिंह (27) की नशे की ओवरोज से मौत हो गई। नशा करने के बाद वह घर पहुंचा था। परिवार वालों ने उसे समझाया और उसके कहने पर अस्पताल ले गए। जहां हालत ज्यादा खराब हो गई तो उसे सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। 

विज्ञापन


जहां युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद थाना पीएयू की पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कमलजीत के जीजा नरिंदरपाल सिंह ने बताया कि वह एक दुकान पर काम करता था और गलत संगत में पड़ गया था। उसी संगत की वजह से वह नशे के दल-दल में फंस चुका था। जहां से निकालने के लिए काफी कोशिश हो रही थी, लेकिन वह निकल नहीं पा रहा था। 
विज्ञापन


नरिंदर पाल सिंह ने बताया कि सोमवार की रात को भी कमलजीत नशा कर घर पहुंचा थ। उसकी हालत पहले ही खराब चल रही थी। घर आकर परिवार वालों ने समझाया तो कहने लगा कि वह नशा नहीं करेगा। उसने पानी पिया और कोल्ड ड्रील की बोतल मांगकर पी। युवक हालत जब ठीक ना हुई तो परिवार वाले उसे अस्पताल ले गए। पहले युवक को निजी अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। यहां इलाज के दौरान कमलजीत की मौत हो गई। पुलिस अब जांच करने में जुटी है कि कमलजीत नशा किस व्यक्ति से लाता था। फिलहाल पुलिस मृतक के फोन को खंगाल रही है कि आखिर वह नशा किन लोगों से लेता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed