फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Why Prince shoot sandeep kaur in class in tarn taran

इश्क, इंतकाम या हत्या की वजह कुछ और: पंजाब में छात्रा को क्लास में प्रिंस ने क्यों मारी गोली? असल वजह आई सामने

Mon, 09 Feb 2026 04:11 PM IST
विकास कुमार अमर उजाला नेटवर्क, तरनतारन
अमर उजाला नेटवर्क, तरनतारन Published by: विकास कुमार Updated Mon, 09 Feb 2026 04:11 PM IST
सार

एकतरफा प्यार की जिद ने दो परिवारों को उजाड़ दिया और कॉलेज कैंपस को खून से रंग दिया। यह वारदात कई सवाल छोड़ गई है- सुरक्षा, मानसिकता और समय रहते कार्रवाई को लेकर।

विज्ञापन
Why Prince shoot sandeep kaur in class in tarn taran
लॉ छात्रा संदीप कौर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के तरनतारन जिले के गांव उसमां स्थित माई भागो लॉ कॉलेज में सोमवार सुबह जो हुआ, उसने हर किसी को सन्न कर दिया। सुबह करीब 9:15 बजे क्लासरूम से दो गोलियों की आवाज गूंजी। महज दो सेकेंड के अंतराल में चली इन गोलियों ने दो जिंदगियां खत्म कर दीं और पूरे कॉलेज परिसर में दहशत फैला दी।

विज्ञापन

संदीप की सगाई से नाराज था प्रिंस
बताया जा रहा है कि लॉ छात्र प्रिंस राज सिंह अपनी क्लासमेट संदीप कौर की सगाई से नाराज था। वह लंबे समय से उसे एकतरफा प्रेम के लिए परेशान कर रहा था। रविवार को उसने फोन पर संदीप को प्रपोज किया था, लेकिन संदीप ने साफ इनकार कर दिया और इसकी जानकारी अपने परिवार को भी दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्लासरूम में दोबारा प्रपोज, फिर खौफनाक कदम
सोमवार को कॉलेज खुलते ही प्रिंस राज सिंह बैग में पिस्टल लेकर क्लासरूम पहुंचा। उस वक्त संदीप अपनी सहेली के साथ बेंच पर बैठी थी। प्रिंस ने एक बार फिर सबके सामने उसे प्रपोज किया। संदीप ने दोबारा मना किया तो वह बौखला गया। गुस्से में उसने बैग से पिस्टल निकाली और संदीप के सिर पर गोली मार दी। घटना इतनी तेजी से हुई कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। संदीप के गिरते ही प्रिंस ने खुद की कनपटी पर पिस्टल सटाकर गोली चला दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

जज बनने का सपना देख रही थी संदीप
नौशहरा पन्नूआं निवासी हीरा सिंह की बेटी संदीप कौर लॉ की पढ़ाई कर रही थी और आगे चलकर जज बनना चाहती थी। उसकी मां हरजिंदर कौर ने बताया कि परिवार ने बड़ी मेहनत से उसका दाखिला करवाया था। संदीप सात बहनों में से एक थी। पिता का पहले ही निधन हो चुका है। परिजनों के मुताबिक, प्रिंस राज सिंह कई दिनों से संदीप को परेशान कर रहा था और घर तक आकर प्रेम प्रस्ताव दे चुका था, जिसे संदीप ने हर बार ठुकराया।

सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल
घटना के बाद कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। परिजनों का आरोप है कि आरोपी छात्र पिस्टल लेकर क्लासरूम तक कैसे पहुंच गया? वहीं, घटना के बाद करीब 15 मिनट तक गेट बंद रखे जाने का भी आरोप है। सूचना मिलते ही डीएसपी जगबीर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही क्लासरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जब्त कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed