फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Water going to Pakistan was stopped by changing the gates of Harike Patan and Hussainiwala Head

सिंधु जल संधि : हरिके पत्तन और हुसैनीवाला हेड के गेट बदलकर पाकिस्तान जाने वाला पानी रोका, उधर सूखने लगी सतलुज

Mon, 02 Jun 2025 06:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा अनिल कुमार, संवाद, फिरोजपुर
अनिल कुमार, संवाद, फिरोजपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 02 Jun 2025 06:41 AM IST
सार

इससे पाकिस्तान में बहने वाली सतलुज नदी सूखने लगी है। हुसैनीवाला हेड से करीब 4600 से दस हजार क्यूसेक पानी लीक होता था। इस पानी से पंजाब क्षेत्र में खेती होती थी। 
 

विज्ञापन
Water going to Pakistan was stopped by changing the gates of Harike Patan and Hussainiwala Head
पाकिस्तान में सूखी पड़ी सतलुज नदी - फोटो : संवाद

विस्तार

सिंधु जल संधि रद्द होने के बाद से परेशानी में घिरे पाकिस्तान की मुसीबत और बढ़ गई है। पंजाब के सिंचाई विभाग ने हरिके पत्तन व हुसैनीवाला हेड के गेट बदल कर पाकिस्तान की तरफ जाने वाले पानी को पूरी तरह रोक दिया गया है। इससे पाकिस्तान में बहने वाली सतलुज नदी सूखने लगी है। हुसैनीवाला हेड से करीब 4600 से दस हजार क्यूसेक पानी लीक होता था। इस पानी से पंजाब क्षेत्र में खेती होती थी। 

विज्ञापन


फिरोजपुर के हुसैनीवाला हेड से सतलुज नदी पाकिस्तान में प्रवेश करती है। रोके गए पानी को भारत के पंजाब की नहरों में पानी की कमी पूरी की जा रही है। इससे किसानों को ट्यूबवेल कम चलाने पड़ रहे हैं और नहरी पानी से सिंचाई की जा रही है। अब धान की रोपाई शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन


सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हरिके पत्तन व हुसैनीवाला हेड पर लगे कई गेट खराब होने के चलते सतलुज का पानी लीक होकर पाकिस्तान की तरफ बह जाता था। अब उन्होंने गेटों को बदल कर इस लीकेज को बिल्कुल रोक दिया है। अब पाकिस्तान की तरफ बिल्कुल पानी नहीं जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कई जगह से पाकिस्तान में प्रवेश करती है सतलुज
हरिके पत्तन व हुसैनीवाला हेड से निकल कर सतलुज नदी पाकिस्तान के पंजाब क्षेत्र में प्रवेश करती है। उसके बाद यह भारत के गांव मुठियां वाली में प्रवेश कर फिर पाक में प्रवेश कर जाती है। फिर पाकिस्तान के गांव भिखीविंड व गट्टी कलंजर से भारत के गांव कालू वाला व टेंडी वाला में प्रवेश करती है। 


इसके बाद सतलुज हुसैनीवाला हेड से निकल कर पाकिस्तान में प्रवेश करती है। इससे पाकिस्तान के पूरे पंजाब के गांवों में खेती होती थी। जब से लीकेज बंद हुई है, पाकिस्तान की तरफ बह रही सतलुज नदी सूखने लगी है। पाकिस्तान ने फाजिल्का के पास सुलेमान हेड बनाया हुआ है। यहीं से पाकिस्तान के पंजाब के कई क्षेत्रों में पानी की सप्लाई की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed