{"_id":"6a3747577a9343d4a90e2088","slug":"voting-will-take-place-on-this-day-in-four-civic-bodies-including-the-hoshiarpur-municipal-corporation-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: होशियारपुर नगर निगम समेत चार निकायों में इस दिन होंगे मतदान, राज्य चुनाव आयोग ने की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: होशियारपुर नगर निगम समेत चार निकायों में इस दिन होंगे मतदान, राज्य चुनाव आयोग ने की घोषणा
Sun, 21 Jun 2026 07:37 AM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 21 Jun 2026 07:37 AM IST
सार
नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 22 जून को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार इस अवधि में अपने आवेदन जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राज्य चुनाव आयोग ने चार नगर निकायों के चुनाव की घोषणा की है। नगर निगम होशियारपुर, नगर परिषद गुरु हरसहाय, नगर परिषद जलालाबाद और नगर पंचायत ममदोट में 5 जुलाई को चुनाव होंगे। आयोग ने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं।
22 जून से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया
नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 22 जून को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार इस अवधि में अपने आवेदन जमा कर सकेंगे। नामांकन की अंतिम तिथि 25 जून दोपहर बाद 3 बजे तक निर्धारित की गई है। नामांकन पत्रों की जांच 26 जून को की जाएगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 27 जून दोपहर बाद 3 बजे तक है। मतदान 5 जुलाई को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से होगा। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद उसी दिन मतों की गिनती की जाएगी। शाम तक सभी चुनाव नतीजे जारी कर दिए जाएंगे।
आदर्श आचार संहिता हुई लागू
चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। यह आचार संहिता चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक प्रभावी रहेगी। इसका उद्देश्य स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करना है। सभी राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को इसका पालन करना अनिवार्य होगा। यह चुनाव प्रक्रिया की शुचिता बनाए रखने में मदद करेगी।
विज्ञापन
यह चुनाव सभी राजनीतिक दलों के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए इनकी अहमियत बढ़ जाती है। सभी दलों ने इन चुनावों के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। वे स्थानीय स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत करने का प्रयास कर रहे हैं। इन चुनावों के नतीजे आगामी राजनीतिक परिदृश्य को प्रभावित कर सकते हैं।