फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Vijay Rupani played an important role in increasing graph of BJP in Punjab Ahmedabad Plane Crash

Vijay Rupani Death:पंजाब में भाजपा का ग्राफ बढ़ाने में रूपाणी की रही अहम भूमिका, पार्टी के लिए किए ये बड़े काम

Thu, 12 Jun 2025 09:23 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 12 Jun 2025 09:23 PM IST
सार

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का अहमदाबाद विमान हादसे में देहांत हो गया। विजय रूपाणी पंजाब भाजपा के प्रभारी थे। वह तीन दिन पहले ही लुधियाना आए थे। 

विज्ञापन
Vijay Rupani played an important role in increasing graph of BJP in Punjab Ahmedabad Plane Crash
विजय रूपाणी। - फोटो : फाइल

विस्तार

अहमदाबाद में वीरवार को एयर इंडिया के प्लेन क्रैश में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी निधन हो गया। रूपाणी अपनी बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे। विजय रूपाणी के पास पंजाब और चंडीगढ़ की बड़ी जिम्मेदारी थी। रूपाणी पंजाब व चंडीगढ़ के भाजपा प्रभारी थे। 

विज्ञापन


पंजाब भाजपा के प्रभारी विजय रूपाणी सूबे में भाजपा को जमीनी स्तर पर मजबूत कर रहे थे। यहां पार्टी का ग्राफ बढ़ाने में उनकी अहम भूमिका रही। 2024 के लोकसभा चुनाव में पंजाब भाजपा राज्य में बेशक 13 में से एक भी सीट नहीं जीत पाई, लेकिन पार्टी का वोटिंग प्रतिशत 18.56 प्रतिशत दर्ज किया गया। पंजाब की 13 सीटों में से भाजपा तीन से चार सीटों पर दूसरे नंबर पर रही।
विज्ञापन


रूपाणी सितंबर 2022 से पंजाब भाजपा के प्रभारी थे। 2024 में भी भाजपा हाईकमान ने प्रभारी के तौर पर उन पर दोबारा भरोसा जताया था। पंजाब में भाजपा का ग्राफ बढ़ाने में प्रभारी रूपाणी के अहम योगदान का इससे आकलन किया जा सकता है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में पंजाब में भाजपा को 9.63 प्रतिशत वोट और 2022 के विधानसभा चुनाव में 6.60 प्रतिशत वोट हासिल हुए थे। 2022 में प्रभारी बनाए जाने के बाद से राज्य में भाजपा का ग्राफ 18.56 प्रतिशत तक पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूपाणी दो बार गुजरात के सीएम रहे। वह जमीनी स्तर पर जाकर पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिलने में कभी परहेज नहीं करते थे। पंजाब में लुधियाना पश्चिम उपचुनाव को लेकर भी रूपाणी बीते 10 दिनों तक यहां थे। उन्होंने 3 दिन पहले लुधियाना पश्चिम में पार्टी उम्मीदवार जीवन गुप्ता के लिए प्रचार किया था। इससे पहले 3 जून को पार्टी उम्मीदवार जीवन गुप्ता का नामांकन भरवाया था। वह 9 जून को लुधियाना से गुजरात के लिए रवाना हुए थे।


केंद्रीय नेतृत्व और जाखड़ के बीच मनमुटाव को किया दूर
2024 के लोकसभा चुनाव के बाद पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने हाईकमान को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। इस्तीफा देने की पीछे चर्चा था कि लोकसभा में 13 सीटों पर उम्मीदवारों के चयन प्रक्रिया में कुछ सीटों पर उनकी सलाह नहीं मानी गई। पंजाब से जुड़े मुद्दों, पार्टी के विस्तार और केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के भाजपा में एंट्री को लेकर भी जाखड़ की हाईकमान के साथ मनमुटाव सामने आए थे। इस्तीफे के बाद जब जाखड़ सियासी जमीन से ओझल हो गए, तब रूपाणी ने जाखड़ के केंद्र के साथ न केवल मनमुटाव को दूर किया, बल्कि इस बीच संगठन की बागडोर भी संभाली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed