फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Uproar at Punjab Congress meeting in moga supporters of former CM Channi ejected

पंजाब कांग्रेस की बैठक में हंगामा: मोगा में पूर्व सीएम चन्नी के समर्थकों को बाहर निकाल बंद किया गेट

Wed, 05 Aug 2026 01:36 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा Published by: Nivedita Updated Wed, 05 Aug 2026 01:36 PM IST
सार

मीटिंग में उस समय विवाद की स्थिति बन गई, जब पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के समर्थकों को मीटिंग से बाहर कर दिया गया।

विज्ञापन
Uproar at Punjab Congress meeting in moga supporters of former CM Channi ejected
गेट के बाहर नारेबाजी करते चन्नी समर्थक - फोटो : संवाद

विस्तार

मोगा में कांग्रेस की एक जिला स्तरीय वर्कर मीटिंग थापड़ नर्सिंग कॉलेज में आयोजित की गई। इसकी अगुवाई पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल और प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने की। बैठक का उद्देश्य पार्टी को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं को संगठित करना था।
विज्ञापन


मीटिंग में जिले भर के कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचे। कार्यक्रम में भूपेश बघेल और अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के अलावा पंजाब कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। वहीं इस मीटिंग में पूर्व जिला प्रधान, सुखजीत सिंह काका लोगड़, पूर्व विधायक दर्शन बराड़ नहीं दिखे। 
विज्ञापन


इस दौरान उस समय विवाद की स्थिति बन गई, जब पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के समर्थकों को मीटिंग से बाहर कर दिया गया।



मीटिंग हॉल से बाहर आने के बाद समर्थकों ने "चन्नी जिंदाबाद" के नारे लगाए। चन्नी के समर्थकों को बाहर निकाल कर गेट बंद कर दिया गया। समर्थकों ने कहा कि पंजाब कांग्रेस को चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करना चाहिए। उनका कहना है कि चन्नी ही पार्टी को मजबूत नेतृत्व दे सकते हैं और आगामी चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजा वड़िंग ने कहा कि आज कार्यक्रम का छठा दिन है और यह बहुत ही सफल तरीके से चल रहा है। विभिन्न स्थानों पर बैठकें आयोजित की जा रही हैं, जिनमें से कई बैठकें रैली का रूप भी ले चुकी हैं। बीजेपी और आम आदमी पार्टी को लेकर उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि एसआईआर के चलते दोनों पार्टियां हर बूथ पर उनके वर्करों के वोट काटने की कोशिश कर सकती हैं। उनका आरोप है कि ये दोनों पार्टियां आपस में मिल चुकी हैं और पहले भी देशभर में ऐसा हो चुका है। 

हरजोत बैंस के बयान पर उन्होंने कहा कि जब केजरीवाल पर मामला दर्ज हुआ, तब गुजरात में केजरीवाल का बीजेपी के साथ समझौता हो चुका था और अब यहां भी ऐसा ही हो चुका है। उनके मुताबिक, दोनों पार्टियों के बीच यह समझ बनी है कि वे एक-दूसरे को जिताने में मदद करेंगे, इसलिए हर बूथ पर 15-15 वोट काटने की कोशिश की जा रही है। इसी वजह से वे यह मुहिम चला रहे हैं। 

चन्नी के साथ मतभेद के सवाल पर उन्होंने कहा कि मतभेद हर परिवार में होते हैं, बाप-बेटे में भी हो जाते हैं, लेकिन आने वाले समय में सभी नेता एक मंच पर नजर आएंगे। राजा वड़िंग ने यह भी कहा कि यह अच्छा हुआ कि अब मीडिया उन्हें दिखा रहा है। पिछले चार साल से मीडिया में उन्हें जगह नहीं मिल रही थी। उन्होंने कहा कि मीडिया हाउस पर सरकार का काफी दबाव होता है, लेकिन मीडिया के लोग अच्छे हैं। उन्होंने मीडिया का धन्यवाद करते हुए कहा कि आज पहली बार टेलीविजन पर कांग्रेस को दिखाया जा रहा है। जब उनसे पूछा गया कि क्या यह मीडिया में आने के लिए कोई स्टंट है, तो उन्होंने कहा कि इसका जवाब आने वाला समय देगा। 

मदन लाल जलालपुर के साथ चन्नी की मुलाकात के सवाल पर उन्होंने कहा कि जलालपुर अब पार्टी में नहीं हैं, पार्टी उन्हें निकाल चुकी है। उन्होंने कहा कि कौन किससे मिलता है, यह उनके निजी रिश्तों का मामला हो सकता है और उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

दर्शन सिंह बराड़ के बारे में उन्होंने कहा कि वह अब पार्टी के साथ नहीं हैं। वहीं, चन्नी के बारे में भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस ने उन्हें सब कुछ दिया है और वह हमारे बड़े नेता हैं। विरोध के सवाल पर उन्होंने कहा कि हर जगह एक ही सवाल पूछा जाता है, बस जिला और पत्रकार बदल जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed