फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Two people died in road accident at Punjab

पंजाब में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक सवार दो लोगों को ट्राले ने मारी टक्कर, दोनों की मौके पर मौत

Thu, 10 Sep 2026 09:47 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़शंकर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़शंकर (पंजाब) Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 10 Sep 2026 09:47 PM IST
सार

तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। ट्राला चालक घटना के बाद वाहन को छोड़कर मौके से फरार हो गया। दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
Two people died in road accident at Punjab
सड़क हादसे में दो लोगों की मौत - फोटो : संवाद

विस्तार

गढ़शंकर-होशियारपुर सड़क पर अनाज मंडी सैला खुर्द के पास गुरुवार रात करीब आठ बजे एक भीषण सड़क हादसा पेश आया जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार ट्राले की चपेट में आने से बाइक सवार दिलबाग सिंह निवासी रायपुर गुज्जरां और शक्ति सिंह निवासी कितनां की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


ट्राला चालक वाहन छोड़कर फरार
दोनों बाइक पर सैला खुर्द से अपने गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान होशियारपुर से गढ़शंकर की तरफ से आ रहे ट्राले ने उनकी बाइक को अपने चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक शख्स ट्राले में फंस गया। वहीं, दूसरा सड़क किनारे जा गिरा। हादसा होते ही आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर ट्राला रुकवाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्राला चालक वाहन रोकने के बाद मौके से फरार हो गया। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन तब तक दोनों की सांसें थम चुकी थीं।
विज्ञापन

 
आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस, एंबुलेंस के लिए भी करना पड़ा इंतजार 
हादसे के बाद मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस और एंबुलेंस की व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक हादसे के करीब आधे घंटे बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, जबकि इसके काफी समय बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्राले को कब्जे में ले लिया  और दोनों मृतकों के शवों को सिवल अस्पताल गढ़शंकर पहुंचाया। पुलिस फरार चालक की तलाश कर हादसे के कारणों की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed