फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Two people died in collision between car and bus on Phagwara-Jalandhar highway accident

फगवाड़ा-जालंधर हाईवे पर एक्सीडेंट: महिला समेत दो की मौत, बस से टक्कर, कार का अगला हिस्सा चकनाचूर

Wed, 28 Jan 2026 07:27 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 28 Jan 2026 07:27 PM IST
सार

पंजाब के फगवाड़ा में कार और बस की टक्कर में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा बूरी तरह से चकनाचूर हो गया। मृतकों में एक महिला और पुरुष शामिल हैं। 

विज्ञापन
Two people died in collision between car and bus on Phagwara-Jalandhar highway accident
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : संवाद

विस्तार

फगवाड़ा-जालंधर नेशनल हाईवे पर बुधवार को कार और प्राइवेट कंपनी की बस के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसा फगवाड़ा के गांव चक हकीम के नजदीक हुआ है। हादसे में कार सवार महिला समेत दो की मौके पर ही मौत हो गई। कार में पूरा परिवार सवार था, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। बच्चों को हल्की चोटें आई हैं। वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। बस और कार के बीच जोरदार टक्कर के बाद कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। कार सवार परिवार लुधियाना के गांव डुगरी का रहने वाला है। मृतकों की पहचान गगनदीप कौर और प्रीतम सिंह के तौर पर हुई है। 

विज्ञापन


हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पूरा परिवार अमृतसर स्थित हरमंदिर साहिब से माथा टेक कर वापिस अपने घर लुधियाना के गांव डुगरी जा रहा था। जब उनकी कार गांव चक हकीम के पास पहुंची तो हाईवे किनारे खड़ी बस से कार की टकर हो गई। भीषण हादसे में कार सवार प्रीतम सिंह और गगनदीप कौर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed