{"_id":"682d9ff4711834d0cf0fd331","slug":"two-criminals-of-terrorist-arsh-dalla-gang-arrested-in-faridkot-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridkot: आतंकी अर्श डल्ला गैंग के दो शातिर काबू, प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्य की हत्या की बना रहे थे योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridkot: आतंकी अर्श डल्ला गैंग के दो शातिर काबू, प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्य की हत्या की बना रहे थे योजना
Wed, 21 May 2025 03:13 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 21 May 2025 03:13 PM IST
सार
जमानत पर रिहा हुआ विशाल सिंह अपने एक प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्य की हत्या करने की सक्रिय रूप से योजना बना रहा था जिसके लिए वह अपने विदेशी संचालकों के साथ लगातार संपर्क में था।
विज्ञापन
फरीदकोट में पकड़े गए आरोपी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फरीदकोट में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने जिला पुलिस के साथ मिलकर थाना सादिक क्षेत्र से विदेश में बैठे गैंगस्टर से आतंकी बने अर्श डल्ला के दो साथियों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों की पहचान मुक्तसर निवासी विशाल सिंह और फिरोजपुर के गांव गामेवाला निवासी ओंकार सिंह के रूप में हुई और दोनों के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं।
पुलिस की प्रारंभिक जांच से पता चला है कि हाल ही में जमानत पर रिहा हुआ विशाल सिंह अपने एक प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्य की हत्या करने की सक्रिय रूप से योजना बना रहा था जिसके लिए वह अपने विदेशी संचालकों के साथ लगातार संपर्क में था। इन दोनों आरोपियों से दो पिस्टल (.30 बोर) और छह कारतूस बरामद किए गए है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि फरीदकोट पुलिस और एजीटीएफ की टीमों ने मंगलवार रात सादिक में नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि उक्त दोनों आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर क्षेत्र में घूम रहे हैं जिसके आधार पर पुलिस ने पूरी सतर्कता के साथ इन्हें काबू कर लिया और इनसे पिस्टल व कारतूस बरामद हुए। पुलिस को दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सादिक में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।