{"_id":"688b543140a26e3c0709f1c8","slug":"two-cars-collided-head-on-at-high-speed-two-died-in-firozpur-accident-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Accident: तेज रफ्तार दो कारों में आमने-सामने टक्कर, गाड़ियों के उड़े परखच्चे, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Accident: तेज रफ्तार दो कारों में आमने-सामने टक्कर, गाड़ियों के उड़े परखच्चे, दो की मौत
Thu, 31 Jul 2025 05:52 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Thu, 31 Jul 2025 05:52 PM IST
सार
तेज रफ्तार दो गाड़ियों में टक्कर के बाद परखच्चे उड़ गए। दोनों वाहनों में सवार एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं चार अन्य घायल हुए हैं। हादसा पंजाब के फिरोजपुर में हुआ है।
विज्ञापन
टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त दोनों कारें।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के फिरोजपुर में तेज रफ्तार दो गाड़ियों में आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई हैं और उनमें सवार दो लोगों की मौत हुई है। वहीं चार लोग घायल हुए हैं। दोनों की वाहनों की स्पीड ज्यादा थी, जिस वजह से यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
फिरोजपुर के गांव लेली वाला में वेन्यू और सियाज कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों कारों में सवार एक-एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच शव कब्जे में लेकर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के जिला फिरोजपुर के प्रधान गुरुचरण सिंह भुल्लर ने बताया कि गुरनाम सिंह निवासी महिमा अपने रिश्तेदारों को अमृतसर एयरपोर्ट पर छोड़कर वेन्यू कार पर सवार होकर अपने गांव लौट रहा था। वेन्यू कार में तीन लोग सवार थे। जैसे ही गांव लेली वाला के पास पहुंचे कि दूसरी तरफ से सियाज कार आ रही थी। दोनों की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में गुरनाम सिंह और सियाज कार में सवार मनी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार लोग जख्मी हो गए। आकाश वासी खलचियां ने बताया कि उसका भाई मनी बहन के घर किसी समारोह में शामिल होकर लौट रहा था। कार में तीन लोग सवार थे। हादसे में मनी की मौत हो गई, बाकी दो व्यक्ति जख्मी हुए हैं जो सिविल अस्पताल में दाखिल हैं। उधर, सिविल अस्पताल के डॉक्टर गगनदीप ने बताया कि उनके पास दो लोग मृत अवस्था में पहुंचे थे। बाकी चार लोग जख्मी हैं।
विज्ञापन
दूसरी तरफ गांव लेली वाला के लोगों ने बताया कि गांव लेली वाला की तरफ से गुजरती सड़क बहुत ही छोटी है। यहां पर बहुत सड़क हादसे होते हैं। इससे पहले भी कई हादसे हो चुके हैं और कई लोगों की जान जा चुकी है।