{"_id":"6993136b73f93078190bca7f","slug":"two-brothers-died-of-heart-attack-in-ferozepur-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: दो सगे भाइयों की मौत, दोनों का आया हार्ट अटैक, रजवंत और भगवंत की मौत से गांव में मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: दो सगे भाइयों की मौत, दोनों का आया हार्ट अटैक, रजवंत और भगवंत की मौत से गांव में मची चीख-पुकार
Mon, 16 Feb 2026 06:24 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 16 Feb 2026 06:24 PM IST
सार
पंजाब के फिरोजपुर में दो सगे भाइयों की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान रजवंत सिंह संधू और भगवंत सिंह संधू के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
रजवंत सिंह और भगवंत सिंह की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
विस्तार
फिरोजपुर के गांव कुलगढ़ी में उस समय माहौल गमगीन हो गया जब दो सगे भाइयों की एक ही दिन में मौत हो गई। कुछ घंटों के भीतर सगे भाइयों की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। परिजन बड़े भाई का अंतिम संस्कार कर घर लौटे ही थे कि छोटे भाई को भी अटैक आ गया और उसकी भी मौत हो गई। इसके बाद माहौल ही बदल गया। चीख-पुकार की आवाजें पूरे गांव में गूंजने लगी। मृतकों की पहचान रजवंत सिंह संधू और भगवंत सिंह संधू के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि सुबह आठ बजे के करीब बड़े भाई रजवंत सिंह संधू (71) की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। परिजन दोपहर को गांव के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर घर लौटे थे। रजवंत का छोटा भाई भगवंत सिंह संधू (69) संस्कार से लौट कर अपने बड़े भाई के कमरे में उसी के बिस्तर पर लेट गया। दोपहर तीन बजे के करीब उसे भी दिल का दौरा पड़ गया और मौत हो गई।
विज्ञापन
परिवार में भगदड़ मच गई। एक ही दिन में घर में दो मौतें हो गई। गांव के लोगों का कहना है कि दोनों भाइयों में बहुत ज्यादा प्यार था। दोनों ही इक्ट्ठे लोगों के दुःख सुख में शामिल होते थे। यही कारण है कि भगवंत अपने बड़े भाई की मौत का सदमा सहन नहीं कर सका।
विज्ञापन