{"_id":"681da07611b0d4f5cd05e64d","slug":"two-accused-of-narco-terror-module-arrested-weapons-and-drug-money-recovered-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indo-Pak Tension: नारको टेरर मॉड्यूल के दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार और सात लाख की ड्रग मनी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indo-Pak Tension: नारको टेरर मॉड्यूल के दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार और सात लाख की ड्रग मनी बरामद
Fri, 09 May 2025 12:01 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, खडूर साहिब (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खडूर साहिब (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 09 May 2025 12:01 PM IST
सार
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पंजाब पुलिस की यह बड़ी कामयाबी है। जगरूप सिंह और लवप्रीत सिंह के खिलाफ थाना सिटी तरनतारन में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपियों से बरामदगी
- फोटो : संवाद
विस्तार
भारत व पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच पंजाब की शांति को भंग करने का बड़ा प्रयास किया गया। पाकिस्तान से संबंधित नारको व टेरर मॉड्यूल से जुड़े दो लोगों को तरनतारन जिले की पुलिस ने काबू किया है।
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि तरनतारन के एसएसपी अभिमन्यु राणा की अगुवाई में जिले में बड़ा ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सीआईए स्टाफ की टीम को सूचना मिली कि पाकिस्तान से संबंधित मॉड्यूल के कुछ लोग इलाके में बड़ी वारदात को अंजाम देने की ताक में हैं। सूचना के आधार पर सीआईए स्टाफ की टीम ने जगरूप सिंह, लवप्रीत सिंह को थाना सिटी की हदबंदी से गिरफ्तार किया।
उनके कब्जे से सात पिस्टल, सात मैगजीन, 80 के करीब कारतूस, पांच किलो हेरोइन, सात लाख 20 हजार की ड्रग मनी के अलावा नोट गिनने वाली मशीन बरामद की गई है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पंजाब पुलिस की यह बड़ी कामयाबी है। जगरूप सिंह और लवप्रीत सिंह के खिलाफ थाना सिटी तरनतारन में केस दर्ज कर लिया है। उनको बाद दोपहर स्थानीय अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।