फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Three senior IAS officers transferred in Punjab

पंजाब में प्रशासनिक फेरबदल: तीन सीनियर आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर, वरुण रूजम को परिवहन विभाग में जिम्मेदारी

Fri, 11 Apr 2025 01:24 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 11 Apr 2025 01:24 PM IST
सार

पंजाब सरकार ने तीन सीनियर आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। ट्रांसफर किए गए आईएएस अधिकारियों में डीके तिवारी, वरुण रूजम और कमल किशोर यादव शामिल हैं।

विज्ञापन
Three senior IAS officers transferred in Punjab
पंजाब में तीन आईएएस का ट्रांसफर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। सरकार ने एकसाथ तीन सीनियर आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। शुक्रवार को सरकार की तरफ से आईएएस अधिकारियों के तबादले को लेकर आदेश जारी किए गए हैं। 

विज्ञापन


ट्रांसफर किए गए आईएएस अधिकारियों में डीके तिवारी, वरुण रूजम और कमल किशोर यादव शामिल हैं। 1994 बैच के आईएएस अधिकारी डीके तिवारी को परिवहन विभाग से संसदीय कार्य विभाग में भेजा गया है। 2004 के आईएएस अधिकारी वरुण रूजम को आबकारी आयुक्त, पंजाब एवं कर आयुक्त, पंजाब से हटाकर परिवहन विभाग में प्रशासनिक सचिव के अलावा आबकारी एवं कर विभाग के आयुक्त के तौर पर नियुक्त किया गया है। 
विज्ञापन


वहीं 2005 के आईएएस अधिकारी कमल किशोर यादव को प्रशासनिक सचिव, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के साथ प्रशासनिक सचिव, निवेश प्रोत्साहन विभाग के अलावा प्रशासनिक सचिव, सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग प्रोत्साहन विभाग की जिम्मेदारी भी दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed