{"_id":"6ac7d04ea6279a27bf08edda","slug":"three-more-students-arrested-in-lpu-violence-case-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलपीयू हिंसा मामला: पुलिस ने तीन और छात्रों को किया गिरफ्तार, अब तक 14 आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलपीयू हिंसा मामला: पुलिस ने तीन और छात्रों को किया गिरफ्तार, अब तक 14 आरोपी काबू
Thu, 08 Oct 2026 10:48 PM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, जालंधर
अमर उजाला ब्यूरो, जालंधर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Thu, 08 Oct 2026 10:48 PM IST
सार
एलपीयू हिंसा मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन और छात्रों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार छात्रों में एक राजस्थान, दूसरा बिहार और तीसरा महाराष्ट्र का है।
विज्ञापन
एलपीयू हिंसा मामले में तीन और छात्र गिरफ्तार
- फोटो : संवाद
विस्तार
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में हुई हिंसा के मामले में फगवाड़ा पुलिस ने तीन और छात्रों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ मामले में अब तक गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 14 हो गई है। गिरफ्तार छात्रों की पहचान महाराष्ट्र निवासी बिश्या पुत्र अशोक कुमार, बिहार निवासी कृष्णा पुत्र राजेश और राजस्थान निवासी योगेश पुत्र संपत के रूप में हुई है। तीनों एलपीयू के छात्र बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, आरोपियों पर हिंसा के दौरान वाहनों में तोड़फोड़ करने, सड़क अवरुद्ध करने और अन्य छात्रों को भड़काने की कोशिश करने के आरोप हैं। तीनों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से पुलिस ने उनका रिमांड हासिल किया। पूछताछ में हिंसा के दौरान उनकी भूमिका और उनके साथ शामिल अन्य छात्रों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस पहले ही कई छात्रों को गिरफ्तार कर चुकी है। सीसीटीवी फुटेज और सामने आए वीडियो के आधार पर हिंसा में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में जिन लोगों की भूमिका सामने आएगी, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन