{"_id":"6aa7d3720ba6d4e62c026974","slug":"the-gangster-who-had-arrived-for-a-court-hearing-fled-upon-seeing-the-police-2026-09-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जालंधर कोर्ट में हड़कंप: पेशी के लिए आए दो गैंगस्टर पुलिस को देखकर भागे, छत से लगाई छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर कोर्ट में हड़कंप: पेशी के लिए आए दो गैंगस्टर पुलिस को देखकर भागे, छत से लगाई छलांग
Mon, 14 Sep 2026 04:30 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 14 Sep 2026 04:30 PM IST
सार
पुलिस को सूचना मिली थी कि देवी तालाब मंदिर परिसर में हुई पत्थरबाजी के मामले में वांटेड दोनों आरोपी किसी अन्य केस की पेशी के लिए जालंधर कोर्ट कॉम्प्लेक्स में पहुंचे। पुलिस जब उन्हें पकड़ने पहुंची तो दोनों ने छत से छलांग लगा दी।
विज्ञापन
जालंधर कोर्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जालंधर कोर्ट कॉम्प्लेक्स में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पेशी के लिए पहुंचे दो कथित गैंगस्टर पुलिस को देखते ही भागने लगे। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने बचने के लिए कोर्ट कॉम्प्लेक्स की छत से छलांग लगा दी। पुलिस ने पीछा कर दोनों को काबू कर लिया। छलांग लगाने के दौरान एक आरोपी के पांव में गंभीर चोट आ गई जिसके बाद उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
पुलिस को सूचना मिली थी कि देवी तालाब मंदिर परिसर में हुई पत्थरबाजी के मामले में वांटेड दोनों आरोपी किसी अन्य केस की पेशी के लिए जालंधर कोर्ट कॉम्प्लेक्स में पहुंचे। सूचना के आधार पर पुलिस टीम उन्हें पकड़ने के लिए कोर्ट पहुंची। पुलिस को देखते ही दोनों ने भागने की कोशिश की और इसी दौरान छत से नीचे छलांग लगा दी।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया काबू
पुलिस ने दोनों को काबू कर लिया। घायल युवक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। इलाज के बाद पुलिस उससे पूछताछ करेगी। दोनों की पहचान अमन और फतेह के रूप में हुई है। हालांकि पुलिस की ओर से अभी आधिकारिक तौर पर दोनों के नाम की पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ और जांच के बाद पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट होगी तथा आरोपों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि करीब एक महीने पहले जालंधर के देवी तालाब मंदिर परिसर में ईंट-पत्थर चलने का मामला सामने आया था। उस समय आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज एवं मेयर विनीत धीर की मौजूदगी में शुक्राना यात्रा निकाली जा रही थी। इसी दौरान फतेह गैंग और भाना गैंग से जुड़े सदस्यों के आमने-सामने आने के बाद विवाद हुआ और देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच हाथापाई और पत्थरबाजी शुरू हो गई थी।
घटना का वीडियो भी सामने आया था। देवी तालाब मंदिर पत्थरबाजी मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठे थे। इसके बाद पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने थाना बस्ती बावा खेल के तत्कालीन थाना प्रभारी जय इंदर को लाइन हाजिर कर दिया था। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि कोर्ट परिसर में दोनों ने किन परिस्थितियों में छत से छलांग लगाई और उनके खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।
घटना का वीडियो भी सामने आया था। देवी तालाब मंदिर पत्थरबाजी मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठे थे। इसके बाद पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने थाना बस्ती बावा खेल के तत्कालीन थाना प्रभारी जय इंदर को लाइन हाजिर कर दिया था। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि कोर्ट परिसर में दोनों ने किन परिस्थितियों में छत से छलांग लगाई और उनके खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।