Punjab: तरनतारन पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग माफिया को किया गिरफ्तार, FBI का वांटेड है भिंडर
पकड़ा गया आरोपी भिंडर एफबीआई द्वारा वांछित है। आरोपी एक वैश्विक नारकोटिक्स सिंडिकेट का शातिर है, जो कोलंबिया से अमेरिका और कनाडा में कोकीन की तस्करी करता था।
विस्तार
यह कार्रवाई 26 फरवरी, 2025 को अमेरिका में उसके चार सहयोगियों की गिरफ़्तारी के बाद की गई, जिनकी पहचान अमृतपाल सिंह उर्फ अमृत उर्फ बाल, अमृतपाल सिंह उर्फ चीमा, तकदीर सिंह उर्फ रोमी और सरबसीत सिंह उर्फ सबी और फर्नांडो वलाडारेस उर्फ फ्रैंको के ताैर पर हुई है।
In a major breakthrough, @TarnTaranPolice arrests Big Fish Shehnaz Singh @ Shawn Bhinder, a transnational drug lord wanted by the #FBI-#USA. He was a key player in a global narcotics syndicate, smuggling cocaine from #Colombia into the #USA and #Canada.
विज्ञापन विज्ञापन
This operation follows… pic.twitter.com/RVKvHSJwGt — DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) March 10, 2025
अमेरिकी अधिकारियों ने उनके घरों और वाहनों से 391 किलोग्राम मेथमफेटामाइन, 109 किलोग्राम कोकीन और चार आग्नेयास्त्र जब्त किए। कार्रवाई के बाद, शहनाज भारत भाग आया था, जहां पंजाब पुलिस ने उसे सफलतापूर्वक ट्रैक करके गिरफ्तार कर लिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.