फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Swati Maliwal asked CM Mann Kejriwal gave a big reward to his favorite Bibhav Kumar

स्वाति मालीवाल ने CM मान से पूछा: मुझे मारने के लिए केजरीवाल ने अपने लाडले गुंडे बिभव कुमार को बड़ा इनाम दिया

Thu, 21 Nov 2024 08:05 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 21 Nov 2024 08:05 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी की बागी राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने पार्टी सुप्रीमो व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। वहीं, स्वाति मालीवाल बिभव कुमार को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से कई सवाल किए हैं। 

विज्ञापन
Swati Maliwal asked CM Mann Kejriwal gave a big reward to his favorite Bibhav Kumar
स्वाति मालीवाल - फोटो : ANI

विस्तार

राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी बिभव कुमार को लेकर पंजाब सरकार को घेरा है। स्वाति मालीवाल ने वीरवार को अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि उनके साथ मारपीट करने वाले आरोपी को इनाम दिया गया है। पंजाब मुख्यमंत्री के चीफ एडवाइजर का सबसे बड़ा प्रशासनिक पद सौंपा गया है। अपनी पोस्ट पर स्वाति मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी टैग किया है। 

विज्ञापन


पंजाब सरकार के वरिष्ठ अधिकारी जैसे डीजीपी, चीफ सेक्रेटरी अब दिल्ली में चीफ एडवाइजर के तौर पर नियुक्त किए बिभव कुमार को रिपोर्ट कर रहे हैं। इस पर मालीवाल ने पोस्ट करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से नियुक्ति को लेकर सवाल खड़े किए हैं। 
विज्ञापन




बीते दिनों पंजाब सरकार में कई बड़े फेरबदल देखने को मिले, जिनमें सीएम के ओएसडी और मीडिया सलाहकार की छुट्टी कर दी गई। इस बीच दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल के करीबी बिभव कुमार को सीएम मान का चीफ एडवाइजर नियुक्त किए जाने की चर्चाएं सामने आई थीं, हालांकि पंजाब सरकार ने स्पष्ट रूप से इस पर इन्कार किया था।

स्वाति मालीवाल ने एक्स पर लिखा ये सब

  • मुझे मारने पीटने के लिए अरविंद केजरीवाल ने अपने लाडले गुंडे बिभव कुमार को बड़े-बड़े इनाम दिए हैं। 
  • पंजाब मुख्यमंत्री के चीफ एडवाइजर का बेशकीमती पद जो कि राज्य का सबसे बड़ा प्रशासनिक पद है। पंजाब पुलिस का डीजीपी, सरकार का चीफ सेक्रेटरी अब गुंडे को रिपोर्ट कर रहे हैं। पंजाब के प्रतिभाशाली युवा देश छोड़कर जा रहे हैं और यहां गुंडों को लाखों रुपये की तनख्वाह, गाड़ियां-बंगले और नौकर चाकर दिए गए हैं।
  • हमारे वरिष्ठ सांसद एनडी गुप्ता को उनके सांसद कोटे के बंगले 10, फिरोजशाह रोड से निकालकर इस गुंडे को उनके घर में बसाया गया है। इस उम्र में उनसे उनका घर छीना गया। ये गुंडा इस घर में गैरकानूनी ढंग से रह रहा है।
  • सवाल ये है कि जिस आदमी को सुप्रीम कोर्ट तक ने गुंडा कहा, उसको बेल की शर्तों का उल्लंघन करते हुए क्यों केजरीवाल की तरफ से इतना बढ़ावा दिया जा रहा है। सोचिए कितने राज छुपे होंगे इस आदमी के पास। 
  • मैं भगवंत मान से पूछना चाहती हूं- अगर गुंडे पंजाब सरकार चलाएंगे, तो पंजाब की महिलाएं कैसे सुरक्षित रहेंगी? आपके भी घर पर बहन बेटी हैं। एक मुख्यमंत्री को अपने आपको इस प्रकार रबर स्टाम्प नहीं बनने देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed