{"_id":"6ad99ff74cfd7d47480c0a45","slug":"strike-by-government-employees-and-pensioners-in-punjab-bjp-extends-support-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में सरकारी कर्मियों-पेंशनर्स की हड़ताल: सरकार पर वादे पूरे न करने का आरोप, भाजपा ने दिया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में सरकारी कर्मियों-पेंशनर्स की हड़ताल: सरकार पर वादे पूरे न करने का आरोप, भाजपा ने दिया समर्थन
Thu, 22 Oct 2026 11:03 AM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Thu, 22 Oct 2026 11:03 AM IST
सार
पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने सरकारी कर्मचारियों की दो दिवसीय महाहड़ताल को समर्थन दिया है। उन्होंने आम आदमी पार्टी सरकार को कर्मचारी विरोधी बताते हुए कहा कि साढ़े चार साल से कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन
पटियाला में सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब में भगवंत मान सरकार के खिलाफ सरकारी कर्मचारी और पेंशनर आज भी हड़ताल पर हैं। कर्मचारी संगठनों ने आरोप लगाया कि सरकार ने मांगें पूरी करने का वादा निभाया नहीं। उनकी प्रमुख मांगों में आउटसोर्स कर्मचारियों को कॉन्ट्रैक्ट पर लाना, सर्विस रूल लागू करना और बस कर्मचारियों पर दर्ज मामले रद्द करना शामिल है। संगठनों ने चेतावनी दी है कि मांगें नहीं मानी गईं तो बड़े स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
कर्मचारियों की महाहड़ताल को भाजपा का समर्थन
पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने सरकारी कर्मचारियों की दो दिवसीय महाहड़ताल को समर्थन दिया है। उन्होंने आम आदमी पार्टी सरकार को कर्मचारी विरोधी बताते हुए कहा कि साढ़े चार साल से कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन
महंगाई भत्ता (डीए), कच्चे और आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित करने सहित कई मांगें लंबित हैं। वादे पूरे नहीं होने से कर्मचारी अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं और सरकारी सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। ढिल्लों ने सरकार से कर्मचारी संगठनों से बातचीत कर जायज मांगों का समयबद्ध समाधान करने की मांग की।
विज्ञापन