{"_id":"67839d3b86d017c8570382f6","slug":"ssf-personnel-dies-in-accident-family-will-get-rs-2-crore-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार को मिलेंगे दो करोड़ रुपये: SSF कर्मी की एक्सीडेंट में हुई मौत, सीएम भगवंत मान बोले- सरकार देगी राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार को मिलेंगे दो करोड़ रुपये: SSF कर्मी की एक्सीडेंट में हुई मौत, सीएम भगवंत मान बोले- सरकार देगी राशि
Sun, 12 Jan 2025 04:15 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sun, 12 Jan 2025 04:15 PM IST
सार
संगरूर के भवानीगढ़ के बालद कैंचियां के पास शुक्रवार को दिन एक बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी। ड्यूटी पर तैनात एसएसएफ के कर्मचारियों की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक कर्मी की मौत हो गई। सरकार की तरफ से मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
मृतक कर्मचारी की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के संगरूर जिले के भवानीगढ़ में दो दिन पहले सड़क हादसे में जान गंवाने वाले सड़क सुरक्षा फोर्स (एसएसएफ) कर्मचारी हरशवीर सिंह के परिवार को मुआवजे के तौर पर दो करोड़ रुपये मिलेंगे। मृतक कर्मचारी के परिवार को पंजाब सरकार की तरफ से एक करोड़ रुपये दिए जाएंगे। वहीं एक करोड़ रुपये की राशि एचडीएफसी बैंक की तरफ से जीवन बीमा के तहत दी जाएगी।
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि भवानीगढ़ के बालद कैंचियां के पास शुक्रवार को दिन एक बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी। ड्यूटी पर तैनात एसएसएफ के कर्मचारियों की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कर्मचारी हरशवीर सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं दूसरा कर्मचारी घायल हुआ है। घायल कर्मचारी मनदीप सिंह का इलाज चल रहा है, उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हरशवीर सिंह के परिवार के साथ संवेदना व्यक्त की है। साथ ही घोषणा की है कि सरकार की तरफ से सहायता राशि के रूप में एक करोड़ रुपये परिवार को दिए जाएंगे। इसके अलावा एसडीएफसी बैंक की तरफ से भी जीवन बीमा के तहत एक करोड़ रुपये अलग से दिए जाएंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील कि है कि घने कोहरे के कारण यात्रा करते समय सतर्क रहें। उन्होंने वाहन चालकों को भी एहतियात बरतने की सलाह दी है। पंजाब इन दिनों घनी धुंध पड़ रही है। इस वजह से सड़क हादसों की संभावना बढ़ गई है। बीते कुछ दिनों से प्रदेश के कई जिलों में सड़क हादसों में कई लोगों की मौत भी हुई है। सीएम मान ने कहा कि हर जान कीमती है। इसलिए सड़कों पर सावधानी बरतें।