{"_id":"69fa2658bb206f89fd057ee7","slug":"speeding-car-wreaks-havoc-two-youths-standing-by-roadside-crushed-and-dragged-for-150-meters-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार कार का कहर, सड़क किनारे खड़े दो युवकों को कुचला; डेढ़ सौ मीटर तक घसीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार कार का कहर, सड़क किनारे खड़े दो युवकों को कुचला; डेढ़ सौ मीटर तक घसीटा
Tue, 05 May 2026 10:48 PM IST
विकास कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर
Published by: विकास कुमार
Updated Tue, 05 May 2026 10:48 PM IST
सार
हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार चालक घटना के बाद मौके से भाग गया। सिमरनजीत सिंह ने बताया कि दोनों युवक उसके पास काम करते थे और घटना वाले दिन फरीदकोट में काम करके लौट रहे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब के फिरोजपुर स्थित गांव लोहाम के नजदीक तेज रफ्तार हुंडई कार ने सड़क किनारे खड़े दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों को कार करीब डेढ़ सौ मीटर तक घसीटती ले गई जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। आरोपी चालक वारदात के बाद भाग गया। थाना घल्लखुर्द पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अमरजीत सिंह पुत्र गुरचरण सिंह निवासी लोहाम ने पुलिस को बताया कि जगजीत सिंह पुत्र मलकीत सिंह और गुरसेवक सिंह पुत्र मक्खन सिंह एसी मरम्मत का काम करते थे। काम खत्म करने के बाद दोनों गांव स्थित मोटे के ढाबे के पास सड़क किनारे बाइक खड़ी कर पेशाब कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार चालक घटना के बाद मौके से भाग गया। सिमरनजीत सिंह ने बताया कि दोनों युवक उसके पास काम करते थे और घटना वाले दिन फरीदकोट में काम करके लौट रहे थे। गुरसेवक की शादी को चार साल हो चुके थे और वह परिवार का इकलौता सहारा था। वहीं जगजीत के परिवार की जिम्मेदारी भी उसी पर थी क्योंकि उसका भाई लापता है और पिता विकलांग हैं।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।