फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Shiromani Akali Dal meeting at party office in Chandigarh

SGPC की मतदाता सूची में जाली वोटें: सुखबीर बादल बोले- हर हलके में फर्जी वोटर तैयार किए, AAP पर भी आरोप

Wed, 22 Jan 2025 10:12 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 22 Jan 2025 10:12 PM IST
सार

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की मतदाता सूची में जाली वोटें और हर हलके में जाली वोटर तैयार किए गए हैं। यह आरोप शिअद के पूर्व अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने लगाए हैं। शिअद की बुधवार को चंडीगढ़ में बैठक हुई, जिसमें सुखबीर बादल भी शामिल हुए। 

विज्ञापन
Shiromani Akali Dal meeting at party office in Chandigarh
शिरोमणि अकाली दल के चंडीगढ़ स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की बुधवार को चंडीगढ़ स्थित पार्टी कार्यालय में एसजीपीसी सदस्यों की बैठक हुई। तनखाहिया घोषित होने, धार्मिक सजा को पूरा करने और पार्टी प्रधान पद से इस्तीफा देने के बाद पहली बार सुखबीर बादल बैठक में शामिल हुए।

विज्ञापन


कार्यकारी अध्यक्ष बलविंदर सिंह भूंदड़ की अध्यक्षता में हुई एसजीपीसी सदस्यों की बैठक में श्री गुरुद्वारा कमीशन की ओर से अकाली दल को जो वोटर सूची मुहैया कराई गई है, उस पर सुखबीर बादल ने कहा कि इस वोटर सूची में कई फर्जी वोट बने हैं। सुखबीर ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि गुरुद्वारा कमीशन की वोटर सूची में हजारों फर्जी नाम जोड़े गए हैं। प्रदेश के हर हलके से हजारों की संख्या में इस वोटर सूची में ऐसे नाम शामिल किए गए हैं, जिनका इस सूची में पत्ता तक नहीं दिया गया है। यहां तक गैर सिख धर्म के लोगों को भी इस सूची में वोटर बनाया गया है।
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में सुखबीर बादल ने कहा कि वह वीरवार को राज्य निर्वाचन आयोग के पास इसकी लिखित शिकायत देंगे और इस सूची की जांच कराने को कहेंगे, ताकि फर्जी और जाली वोटरों को इस सूची से बाहर किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदाता सूचियों में बड़े पैमाने पर हेराफेरी
एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी की अगुवाई में शिरोमणि कमेटी के सदस्यों ने अकाली दल के मुख्य कार्यालय में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष बलविंदर सिंह भूंदड़ और सुखबीर बादल की अध्यक्षता में मीटिंग की। मीटिंग में एसजीपीसी चुनाव के सदस्यों के लिए मतदाता सूचियों में बड़े पैमाने पर हेराफेरी की बात सामने आई है। सुखबीर ने कहा कि पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल कल गुरुद्वारा चुनाव के मुख्य आयुक्त सुरिंदर सिंह सरों से मिलकर उन्हें जाली वोटों के पंजीकरण से संबंधित शिकायतों से अवगत कराएगा।


नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए समय बढ़ाने की जाएगी मांग
अकाली नेता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि अकाली दल का प्रतिनिधिमंडल मुख्य आयुक्त को यह भी बताएगा कि मतदाता सूचियों की गहन जांच की जरूरत है। नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए समय बढ़ाने की भी अपील करेंगें, क्योंकि बड़ी संख्या में पात्र मतदाता अभी तक पंजीकरण नहीं करवा पाए हैं। मीटिंग में एसजीपीसी के अधिकांश सदस्यों ने भाग लिया, जिनमें से सभी ने शिरोमणि कमेटी से पंथ विरोधी ताकतों को बाहर रखने और आगामी एसजीपीसी चुनाव में अकाली दल की शानदार जीत सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत करने का संकल्प लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed