फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Seven-year-old boy was mauled by stray dogs in Pathankot

Punjab: पठानकोट में कुत्तों ने मासूम को नोचा, गली में खेल रहा था बच्चा, तभी किया हमला, घसीटते हुए ले गए

Wed, 21 Jan 2026 07:32 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 21 Jan 2026 07:32 PM IST
सार

पठानकोट के हलका सुजानपुर के क्षेत्र गांव गंदला लाहड़ी में एक बच्चे को लावारिस कुत्तों ने नोचते हुए गंभीर रूप में घायल कर दिया। बच्चा गली में खेल रहा था तभी कुत्तों ने बच्चे पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
Seven-year-old boy was mauled by stray dogs in Pathankot
गली में घूम रहे आवारा कुत्ते। - फोटो : संवाद

विस्तार

पठानकोट में आवारा कुत्तों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि राह चलते लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। ऐसा ही मामला हलका सुजानपुर के क्षेत्र गांव गंदला लाहड़ी में सामने आया है। जहां सात साल के मासूम बच्चे पर कुत्तों ने हमला कर दिया और उसे बुरी तरह से नोच डाला। लगभग 7 आवारा कुत्तों ने बच्चे पर अचानक हमला कर दिया। कुत्तों के हमले से बच्चा गंभीर रूप में घायल हुआ है। 

विज्ञापन


गंदला लाहड़ी निवासी महिला प्रेम शर्मा ने बताया कि मोहल्ले में ही करीब 7 लावारिस कुत्ते हैं। बुधवार को गली में 7 वर्षीय बच्चा खेल रहा था। उक्त सभी लावारिस कुत्ते इकट्ठा होकर आए और बच्चे पर हमला कर दिया। कुत्तों का झुंड बच्चे को नोचते हुए आगे तक घसीटता हुआ ले गया। बच्चे ने शोर मचाया तभी लोग बाहर निकले।
विज्ञापन


बच्चे पर कुत्तों का हमला देख गली में एक बुजुर्ग ने बच्चे को कुत्तों के चंगुल से छुड़ाया। कुत्ते के हमले में गंभी रूप से जख्मी बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। लोगों का यह भी कहना है कि लावारिस कुत्तों की संख्या क्षेत्र में बहुत हो चुकी है और इससे बच्चों समेत बड़ों में भी दहशत का माहौल बना हुआ है। इस कारण लोग अकेले में जाने से कतराने लगे हैं। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि इन कुत्तों पर नकेल डाली जाए ताकि भविष्य में कोई ऐसा हादसा न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed