{"_id":"67ca8342838f7527e20de268","slug":"school-bus-accident-in-moga-driver-was-drunk-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में स्कूल बस हादसे का शिकार: नशे में धुत था ड्राइवर, 40 बच्चे थे सवार, मची चीख-पुकार, तीन की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में स्कूल बस हादसे का शिकार: नशे में धुत था ड्राइवर, 40 बच्चे थे सवार, मची चीख-पुकार, तीन की हालत गंभीर
Fri, 07 Mar 2025 02:21 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Fri, 07 Mar 2025 02:21 PM IST
सार
मोगा में शुक्रवार सुबह एक निजी स्कूल की बस हादसे का शिकार हो गई। बस में लगभग 40 बच्चे सवार थे। बस का चालक शराब के नशे में बस दौड़ा रहा था।
विज्ञापन
स्कूल बस हादसे का शिकार।
- फोटो : संवाद
विस्तार
पंजाब के मोगा में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हुआ है। मोगा के निहाल सिंह वाला में 35 से 40 बच्चों से भरी एक निजी स्कूल की बस अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। बस में सवार बच्चे चीखने-चिल्लाने लगे। मौके पर लोगों ने बच्चों को बस से बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि तीन बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बस की स्पीड ज्यादा थी। इस वजह से चालक नियंत्रण खो बैठा। स्कूल बस का चालक शराब के नशे में था। वह नशे में धुत होकर बस चला रहा था। ड्राइवर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। वहीं मौके पर पुलिस ने पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।