फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   SAD gears up for Punjab Assembly elections

चुनावी प्रचार को धार देगा शिअद: इस दिन से शुरू होगा डोर-टू-डोर अभियान, तलवंडा साबो से शुरू होगी बस यात्रा

Thu, 01 Oct 2026 10:29 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 01 Oct 2026 10:29 PM IST
सार

पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के जन्मदिन के अवसर पर आठ दिसंबर को मोगा के ऐतिहासिक गांव किल्ली चाहलां में विशाल जनसभा आयोजित करने की भी योजना बनाई है।

विज्ञापन
SAD gears up for Punjab Assembly elections
चंडीगढ़ में शिअद नेताओं की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने अपने चुनावी अभियान को धार देने के लिए कार्यक्रम तय कर लिया है। पार्टी छह अक्तूबर से राज्यभर में घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करेगी। इसी अभियान के दौरान चुनाव घोषणा पत्र के लिए जनता से सुझाव लिए जाएंगे। पार्टी अपना चुनाव घोषणा पत्र एक नवंबर को जारी करेगी। वहीं, पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की अगुवाई में 10 नवंबर से तलवंडी साबो से राज्यव्यापी बस यात्रा शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


पार्टी के वरिष्ठ नेताओं बलविंदर सिंह भूंदड़ और डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में अभियान का कार्यक्रम घोषित किया। उन्होंने बताया कि ये फैसले पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की अध्यक्षता में हलका इंचार्जों और ऑब्जर्वरों की बैठक के बाद लिए गए हैं।
विज्ञापन


सभी विधानसभा हलकों में एक साथ चलेगा जनसंपर्क
पार्टी के मुताबिक छह अक्तूबर से शुरू होने वाला डोर-टू-डोर अभियान अटारी से शुरू होगा और सभी विधानसभा हलकों में एक साथ चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य लोगों से सीधे फीडबैक लेकर उसे चुनाव घोषणा पत्र में शामिल करना है। यह अभियान 25 अक्तूबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेताओं ने बताया कि घोषणा पत्र कमेटी पहले ही अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्ग के संगठनों के साथ बैठक कर चुकी है। किसानों, व्यापारियों, युवाओं और सरकारी कर्मचारियों समेत विभिन्न वर्गों के साथ बातचीत का सिलसिला आगे जारी रहेगा। पार्टी का कहना है कि लोगों से मिले सुझावों के आधार पर पंजाब की प्रगति और समृद्धि के लिए कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

10 नवंबर से बस यात्रा, रोज दो-तीन हलकों का दौरा
सुखबीर बादल की राज्यव्यापी बस यात्रा 10 नवंबर को तलवंडी साबो से शुरू होगी। भूंदड़ और चीमा के अनुसार यह मुख्य रूप से जनसंपर्क कार्यक्रम होगा। यात्रा के दौरान सुखबीर बादल रोजाना दो से तीन विधानसभा हलकों का दौरा करेंगे। पार्टी इसे आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत राज्यभर में कार्यकर्ताओं और लोगों तक पहुंच बनाने के अभियान के रूप में आगे बढ़ाएगी।

हरसिमरत पांच अक्तूबर से शुरू करेंगी नशा विरोधी अभियान
बठिंडा से सांसद हरसिमरत कौर बादल पांच अक्तूबर को श्री मुक्तसर साहिब से महिलाओं के नशा विरोधी आंदोलन के दूसरे चरण की शुरुआत करेंगी। पार्टी के अनुसार ‘मावां-धीयां दी ललकार, बंद करो नशा दा व्यापार’ नारे के साथ इस अभियान को राज्य के हर घर तक पहुंचाने की योजना है।

किल्ली चाहलां में 8 दिसंबर को विशाल जनसभा
पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के जन्मदिन के अवसर पर आठ दिसंबर को मोगा के ऐतिहासिक गांव किल्ली चाहलां में विशाल जनसभा आयोजित करने की भी योजना बनाई है। शिअद इस कार्यक्रम के जरिये अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को एकजुट करने की तैयारी में है।

पार्टी नेताओं के खिलाफ सामग्री पर नजर रखने को कानूनी कमेटी
डॉ. चीमा ने मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पार्टी और उसके नेताओं के खिलाफ प्रसारित की जा रही कथित झूठी, आधारहीन और अपमानजनक सामग्री पर नजर रखने के लिए दस सदस्यीय वकीलों की कमेटी बनाने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि जाने-माने अधिवक्ता अमरदीप सिंह धरनी कमेटी की अध्यक्षता करेंगे। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता अर्शदीप सिंह कलेर के परामर्श से कमेटी काम करेगी।

गेहूं की एमएसपी में 25 रुपये की बढ़ोतरी पर भूंदड़ ने उठाए सवाल
वरिष्ठ नेता बलविंदर सिंह भूंदड़ ने गेहूं की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में 25 रुपये की बढ़ोतरी की आलोचना की। उन्होंने कहा कि इससे एमएसपी बढ़कर 2610 रुपये हो गई है, लेकिन यह वृद्धि किसानों की बढ़ती लागत को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त नहीं है। उन्होंने केंद्र सरकार से फैसले पर पुनर्विचार कर एमएसपी में तत्काल संशोधन की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed