{"_id":"69f070de7077e5cff30a4743","slug":"row-over-traitor-remark-aap-releases-poster-naming-all-seven-mp-joined-bjp-2026-04-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'गद्दार' पर नहीं थम रही रार: आप ने सातों सांसदों के नाम का पोस्टर जारी किया, भाजपा भी हमलावर मूड में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'गद्दार' पर नहीं थम रही रार: आप ने सातों सांसदों के नाम का पोस्टर जारी किया, भाजपा भी हमलावर मूड में
Tue, 28 Apr 2026 02:03 PM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Tue, 28 Apr 2026 02:03 PM IST
सार
आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सांसदों ने भाजपा का दामन थाम लिया है। इसके बाद से आला नेताओं की तरफ से इन सांसदों को गद्दार बताते हुए हमले किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
आप की तरफ से जारी पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा में शामिल हुए आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सांसदों पर पार्टी की तरफ से हमले जारी हैं। सातों सांसदों के नाम से गद्दार शब्द बनाता एक पोस्टर आप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इससे पहले लुधियाना और जालंधर में इन सांसदों के घरों के बाहर भी गद्दार लिखा गया था।
विज्ञापन
भाजपा भी अटैकिंग मोड में
वहीं पंजाब भाजपा भी अब अटैकिंग मोड में आ गई है। जालंधर में पूर्व भाजपा सांसद श्वेत मलिक ने आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के भीतर बढ़ते भ्रष्टाचार और अरविंद केजरीवाल की कथित तानाशाही कार्यशैली के कारण आम आदमी पार्टी का अस्तित्व संकट में है। मलिक ने सवाल उठाया कि अन्य पार्टियों से आप में आए नेताओं को अगर गद्दार कहा जा रहा है, तो क्या मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा भी उसी श्रेणी में आते हैं?पार्टी अपने मूल सिद्धांत से भटकी
मलिक ने दावा किया कि पार्टी के भीतर बड़े स्तर पर असंतोष है, जिसके चलते कई नेता और सांसद पार्टी छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल वैचारिक मतभेद नहीं, बल्कि सत्ता और संसाधनों पर नियंत्रण की लड़ाई है। साथ ही, उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पार्टी अपने मूल सिद्धांतों पारदर्शिता, लोकतंत्र और जनभागीदारी से भटक चुकी है।पूर्व नेता अन्ना हजारे का जिक्र करते हुए मलिक ने कहा कि जिस आंदोलन से आप की नींव पड़ी, उसी के आदर्शों को अब नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी ऐसे नेताओं का स्वागत करती है जो सुशासन और राष्ट्रहित में विश्वास रखते हैं। मलिक के इन बयानों से पंजाब की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है।
वहीं भाजपा के कोर कमेटी मेंबर जीवन गुप्ता ने कहा कि आप पक्की ईमानदार पार्टी नहीं है, पंजाब में गैंगस्टर राज है, गैंगस्टरों को पाला जा रहा है।