फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Robbers in car looted car near village Chandbhan in Faridkot

Punjab: कार सवार लुटेरों ने लूटी वरना कार, फरीदकोट के गांव चंदभान के पास दिनदहाड़े वारदात

Mon, 25 Aug 2025 03:39 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 25 Aug 2025 03:39 PM IST
सार

गांव सेवेवाला का व्यक्ति अपनी वरना कार पर सोमवार दोपहर करीब बारह बजे गांव चंदभान एवं सेवेवाला के बीच वाले रास्ते पर जा रहा था। पीछे से आई एस एक्स कार में सवार व्यक्तियों ने वरना कार को रोक लिया और डरा धमका कर चालक से कार लूट कर फरार हो गए। 

विज्ञापन
Robbers in car looted car near village Chandbhan in Faridkot
सीसीटीवी फुटेज - फोटो : संवाद

विस्तार

फरीदकोट के थाना जैतो के अधीन आते गांव चंदभान के पास से सोमवार को दिनदहाड़े एस एक्स कार सवार लुटेरे वरना कार लूट कर फरार हो गए। घटना के बाद थाना जैतो की पुलिस ने जांच शुरू करते हुए लुटेरों एवं कार की तलाश शुरू कर दी। घटना के बाद बठिंडा पुलिस भी चौकस हो गई। 
विज्ञापन


थाना जैतो से जुडे़ पुलिस सूत्रों ने बताया कि गांव सेवेवाला का व्यक्ति अपनी वरना कार पर सोमवार दोपहर करीब बारह बजे गांव चंदभान एवं सेवेवाला के बीच वाले रास्ते पर जा रहा था। पीछे से आई एस एक्स कार में सवार व्यक्तियों ने वरना कार को रोक लिया और डरा धमका कर चालक से कार लूट कर फरार हो गए। 
विज्ञापन


जैतो के डीएसपी ने घटना की पुष्टि की और बताया कि अभी पुलिस मामलें की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि पीड़ित वरना कार चालक के बयान दर्ज करने के बाद ही मामले संबंधी कुछ स्पष्ट होगा और लूट का खुलासा आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी ने बताया कि जब पीड़ित के बयान दर्ज होंगे, उसमें स्पष्ट होगा कि लुटेरों ने वरना कार को हथियार के बल पर लूटा है या फिर कार चालक को डरा धमका कर लूटा है।


उक्त लूट की घटना के बाद जांच कर रही पुलिस टीम ने घटनास्थल वाले रास्ते पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला है। एक सीसीटीवी फुटेज में वरना कार नजर आ रही। अंदाजा लगाया जा रहा कि लुटेरे कार लूटने के बाद बठिंडा की तरफ भागे होंगे। इस घटना के बारे में बठिंडा पुलिस के पास भी सूचना पहुंच चुकी है। जिस के चलते बठिंडा पुलिस भी चौकस हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed