फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Resignation of 235 law officers in Punjab Preparations for major reshuffle in AG office

पंजाब में 235 लॉ अफसरों का इस्तीफा: एजी ऑफिस में बड़े फेरबदल की तैयारी, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

Sun, 23 Feb 2025 01:05 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 23 Feb 2025 01:05 PM IST
सार

पंजाब में 235 लॉ अफसरों ने इस्तीफा दे दिया है। इसमें 200 के करीब चंडीगढ़ में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में और 35 के करीब दिल्ली में तैनात थे। इन सभी कानून अधिकारियों को हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट और ट्रिब्यूनल में राज्य का पक्ष रखने के लिए नियुक्त किया गया था। 

विज्ञापन
Resignation of 235 law officers in Punjab Preparations for major reshuffle in AG office
सीएम भगवंत मान। - फोटो : अमर उजाला/फाइल

विस्तार

दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद पंजाब सरकार लगातार एक्शन मोड में दिखाई दे रही है। पंजाब एडवोकेट जनरल ऑफिस में बड़ा फेरबदल सामने आया है। 

विज्ञापन


पंजाब सरकार के कहने पर 232 लॉ अफसरों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। प्रशासन से लेकर कानूनी गलियारे में चर्चा है कि अब इन 232 लॉ अफसरों पर नई नियुक्ति होगी।
विज्ञापन


इसी बीच नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने भी एजी ऑफिस में हुए अचानक हुए इस बदलाव पर पंजाब सरकार को घेरा है। नेता प्रतिपक्ष बाजवा ने पंजाब सरकार पर आरोप लगाए हैं कि दिल्ली के विधि अधिकारियों को अब पंजाब लाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इस बारे में पंजाब के एडवोकेट जनरल (एजी) गुरमिंदर सिंह का कहना है कि यह सब कुछ एक तय प्रक्रिया का हिस्सा है। क्योंकि इन अधिकारियों की नियुक्ति एक साल के लिए होती है। फरवरी माह में भी इनकी नियुक्ति समाप्त हो रही है।

बता दें इससे पहले मान सरकार ने पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के चीफ डायरेक्टर के पद पर फेरबदल करते हुए मुक्तसर के डीसी को निलंबित किया। इसके बाद पुलिस महकमे में भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे कांस्टेबल से इंस्पेक्टर रैंक तक के 52 पुलिसकर्मियों को बर्खास्त किया। उसके बाद सात जिलों के एसएसपी सहित 21 आईपीएस अधिकारियों को बदला गया और अब एजी ऑफिस में बड़ा फेरबदल किया गया है।

दिल्ली के विधि अधिकारियों को पंजाब लाने की तैयारी: बाजवा

पंजाब के महाधिवक्ता के कार्यालय से जुड़े 235 कानून अधिकारियों को इस्तीफा देने के लिए मजबूर करने के बाद पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) प्रताप सिंह बाजवा ने शनिवार को आप सरकार पर आप की पिछली दिल्ली सरकार के कानून अधिकारियों को पंजाब एजी कार्यालय में लाने की साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पंजाब एजी कार्यालय के पुनर्निर्माण की आड़ में आप दिल्ली में पार्टी के करीब कई कानून अधिकारियों को रखने के लिए जमीन तैयार कर रही है। 

बाजवा ने कहा कि दिल्ली के विधि अधिकारी दिल्ली में पिछली आप सरकार के पेरोल पर थे। हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में अपनी हार के बाद आप उन्हें पंजाब में लाने पर लग गई है। बाजवा ने कहा कि यह पंजाब के 236 कानून अधिकारियों के साथ अन्याय है और पंजाब कांग्रेस इसकी कड़ी निंदा करती है। इससे पहले रेरा प्रमुख और पीएसईबी अध्यक्षों को दिल्ली से नियुक्त किया गया था। वे आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के करीबी भी माने जाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed