फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Relief for NEET Aspirants Punjab Roadways Buses to Run Free of Cost for Three Days

Punjab: नीट का पेपर देने वाले विद्यार्थियों को राहत, सीएम का एलान-तीन दिन मुफ्त चलेंगी पंजाब रोडवेज की बसें

Wed, 20 May 2026 04:01 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Wed, 20 May 2026 04:01 PM IST
सार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि कई गरीब बच्चे नीट का पेपर देते हैं। उनके पास सेंटर में जाने के किराए के पैसे भी नहीं होते। पंजाब सरकार ने निर्णय लिया है कि 20, 21 और 22 जून को पंजाब रोडवेज की सभी बसों में नीट की परीक्षा देने जा रहे सारे बच्चों का किराया माफ होगा।

विज्ञापन
Relief for NEET Aspirants Punjab Roadways Buses to Run Free of Cost for Three Days
सीएम भगवंत मान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में नीट का पेपर देने वाले विद्यार्थियों को पंजाब रोडवेज की बसों में मुफ्त का सफर मिलेगा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इस बारे में ट्वीट कर जानकारी दी।
विज्ञापन


सीएम मान ने कहा कि कई गरीब बच्चे नीट का पेपर देते हैं। उनके पास सेंटर में जाने के किराए के पैसे भी नहीं होते। अभी जब अरविंद केजरीवाल ने नीट देने वाले के बच्चों से बात की तो बच्चों ने मदद करने की मांग की। 21 जून को नीट का पेपर है। पंजाब सरकार ने निर्णय लिया है कि 20, 21 और 22 जून को पंजाब रोडवेज की सभी बसों में नीट की परीक्षा देने जा रहे सारे बच्चों का किराया माफ होगा। आपका एडमिट कार्ड दिखा दो, आपकी टिकट नहीं लगेगी भगवान आपको सफलता दे।
विज्ञापन

 


नीट यूजीसी की परीक्षा 21 जून को आयोजित की जाएगी। इससे पहले 3 मई को हुई परीक्षा को पेपर लीक विवाद के बाद 11 मई को रद्द कर दिया गया था।

 

अरविंद केजरीवाल ने की सीएम मान की तारीफ 
वहीं, आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल इन दिनों दो दिन के पंजाब दौरे पर आए हुए हैं उन्होंने कहा कि पंजाब के कोने-कोने में हमारी सरकार के कामों की चर्चा हो रही है। 4 साल के बाद भी सरकार के प्रति एंटी-इनकंबेंसी नहीं, बल्कि प्रो-इनकंबेंसी है। मुझे भरोसा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी बहुत अच्छा प्रदर्शन करेगी। उन्होंन सीएम भगवंत मान की तारीफ की और कहा आज तक किसी भी सरकार ने ऐसा काम नहीं किया और बीजेपी सीएम मान को बेवजह भला-बुरा कहती रहती है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed