फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Reaction of Sukhbir Badal and other leaders on the arrest of Bikram Majithia

'2027 ज्यादा दूर नहीं': मजीठिया की गिरफ्तारी पर सुखबीर बोले- डेढ़ साल बाद आप से हिसाब लेंगे, हम डरने वाले नहीं

Wed, 25 Jun 2025 09:23 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 25 Jun 2025 09:23 PM IST
सार

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को बुधवार को विजिलेंस ने अमृतसर से उनके घर से गिरफ्तार किया है। विजिलेंस टीम सुबह उनके आवास पर पहुंची थी।

विज्ञापन
Reaction of Sukhbir Badal and other leaders on the arrest of Bikram Majithia
सुखबीर बादल - फोटो : twitter @officeofssbadal

विस्तार

पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को विजिलेंस ने बुधवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया। अमृतसर स्थित ग्रीन एवेन्यू स्थित मजीठिया की कोठी पर सुबह करीब साढ़े छह बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक विजिलेंस ने सर्च अभियान भी चलाया। 

विज्ञापन


मजीठिया की गिरफ्तारी के बाद शिरोमणि अकाली दल (शिअद) प्रधान सुखबीर बादल ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार अपनी कमजोरियां छुपाने के लिए इस तरह की कार्रवाई कर रही है। डेढ़ साल बाद आप की हर ज्यादती का हिसाब लिया जाएगा। 2027 ज्यादा दूर नहीं है। आप को गलतफहमी है कि वे पर्चे दर्ज करके अकाली दल के नेताओं को डरा लेंगे, लेकिन अकाली दल वह पार्टी है, जिसके वर्करों ने 16-16 साल जेल काटी है। हम डरने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन


आप सरकार का यह तरीका गलत, महिला विधायक को भी नहीं छोड़ा : बाजवा
विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार का यह तरीका गलत है। आप सरकार ने महिला विधायक को भी नहीं छोड़ा। बिना वारंट इस तरह की कार्रवाई की गई है। विधायक गनीव कौर के चंडीगढ़ स्थित आवास पर रेड निंदनीय है। यह पहली बार नहीं है, जब आप ने इस तरह की कार्रवाई की है। इससे पहले हमारे विधायक सुखपाल सिंह खैरा के घर भी इस तरह की कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीतिक प्रतिशोध के लिए नहीं होनी चाहिए भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई : जाखड़
भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रधान सुनील जाखड़ ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई व्यक्तिगत या राजनीतिक प्रतिशोध से प्रेरित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पारदर्शी और उचित प्रक्रिया पर आधारित होनी चाहिए। संस्थाओं का इस्तेमाल चुनिंदा व्यक्तियों को निशाना बनाने के लिए किया जा रहा है, जबकि अन्य अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। इससे न्याय और शासन दोनों की विश्वसनीयता खत्म होती है। किसी भी नेता को केवल सीएम को चुनौती देने के लिए सताया नहीं जा सकता, जैसे कि मजीठिया और कुछ कांग्रेसियों के मामले में देखा गया है।

सरकार नशे के खिलाफ लड़ रही सीधी जंग, कानून से ऊपर कोई नहीं : अमन अरोड़ा
आप पंजाब के प्रधान और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि यह सरकार की नशे के खिलाफ कार्रवाई है और कानून से ऊपर कोई नहीं है। उन्होंने सरकार के ड्रग्स के खिलाफ अभियान को राजनीतिक प्रतिशोध से जोड़ने के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्रवाई सबूतों और कानूनी प्रक्रिया के आधार पर की जाती है। प्रतिशोध के दावे निराधार हैं। अगर विजिलेंस या पुलिस को कोई शिकायत मिलती है, तो वे उसके अनुसार कार्रवाई करते हैं। कानून स्वतंत्र रूप से अपना काम कर रहा है। अगर कोई निर्दोष है तो उसे चिंता करने की जरूरत नहीं है।

नशे से जुड़ी गतिविधियों में जो शामिल होगा, बख्शेंगे नहीं : चीमा
कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आरोप लगाया कि दशकों तक अकाली-भाजपा और कांग्रेस के शासन में नशे के कारोबार को प्रोत्साहन मिलता रहा। कोई भी व्यक्ति कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, अगर वह नशे से जुड़ी गतिविधियों में शामिल है, तो उसे कानून का सामना करना ही पड़ेगा। नशे के खिलाफ आप सरकार सख्त कार्रवाई करेगी।

आज नशे से पीड़ित हजारों परिवारों में न्याय की उम्मीद जगी : लालचंद कटारूचक्क
कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने मजीठिया के खिलाफ कार्रवाई पर कहा कि आज नशे से पीड़ित हजारों परिवारों में न्याय की उम्मीद जगी है। आप सरकार ने पंजाब से नशे को जड़ से खत्म करने के लिए युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान चलाया है। हम हर हाल में नशा और नशा तस्करों को खत्म कर के रहेंगे।


पंजाब में नशा फैलाने के लिए अकाली-भाजपा जिम्मेदार : धालीवाल
कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने आरोप लगाया कि पंजाब में नशा फैलाने के लिए अकाली-भाजपा जिम्मेदार है। आप सरकार पंजाब को नशे से मुक्त करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी, जब तक पंजाब पूरी तरह से नशा मुक्त नहीं हो जाता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed