{"_id":"6a3d619f0df8d28650060e38","slug":"rajeev-shukla-statement-on-cricketer-vaibhav-suryavanshi-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला बोले- वैभव सूर्यवंशी में बहुत अधिक प्रतिभा, उनके डेब्यू का सबको इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला बोले- वैभव सूर्यवंशी में बहुत अधिक प्रतिभा, उनके डेब्यू का सबको इंतजार
Thu, 25 Jun 2026 10:47 PM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Thu, 25 Jun 2026 10:47 PM IST
सार
बीसीसीआई उपाध्यक्ष ने कहा पूरा देश आईपीएल में सूर्यवंशी की प्रतिभा देख चुका है, वह जबरदस्त हैं। अब सही मौके पर युवा क्रिकेटर को अवसर मिला है।
विज्ञापन
राजवी शुक्ला, बीसीसीआई उपाध्यक्ष व क्रिकेट वैभव सूर्यवंशी
- फोटो : राजवी शुक्ला, बीसीसीआई उपाध्यक्ष व क्रिकेट वैभव सूर्यवंशी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने चंडीगढ़ में युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा सूर्यवंशी पर बहुत ज्यादा दबाव बनाना ठीक नहीं है। युवा खिलाड़ी में बहुत अधिक प्रतिभा है और मुझे भरोसा है कि सूर्यवंशी बहुत अच्छा करेंगे। इंग्लैंड की विकेट पर वह अपना कमाल दिखाएंगे, ऐसी उम्मीद पूरे देश के क्रिकेट प्रेमियों को है।
बीसीसीआई उपाध्यक्ष ने कहा पूरा देश आईपीएल में सूर्यवंशी की प्रतिभा देख चुका है, वह जबरदस्त हैं। अब सही मौके पर युवा क्रिकेटर को अवसर मिला है। वैभव सूर्यवंशी का कमाल देखना है तो इंग्लैड के दौरे का इंतजार कीजिए। वहीं, राजीव शुक्ला ने महिलाओं के टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर भी बयान दिया है। उन्होंने कहा प्रतियोगिता में महिला क्रिकेट टीम बहुत अच्छा खेल रही है। पूरे देश को उनसे बहुत उम्मीदें हैं। महिला खिलाड़ियों की प्रतिभा भी बहुत शानदार हैं।
उल्लेखनीय है कि 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी आयरलैंड के खिलाफ दो टी-20 मैचों की सीरीज में डेब्यू कर भारत के सबसे युवा क्रिकेटर बनने के दहलीज पर हैं। 1 जुलाई से शुरू हो रही पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम इंग्लैंड के लिए रवाना होगी।