फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Rahul Gandhi to meet disgruntled Congress leaders from Punjab meeting scheduled in Delhi for July 16-17.

पंजाब कांग्रेस की रार पर बड़ी खबर: नाराज गुट से मिलेंगे राहुल गांधी, 16-17 जुलाई को दिल्ली में बैठक तय

Tue, 14 Jul 2026 04:02 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Tue, 14 Jul 2026 04:02 PM IST
सार

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को पद से हटाने व विधानसभा चुनाव से पहले सीएम फेस घोषित करने की मांग पर पंजाब कांग्रेस में बगावत चल रही है। इसी बगावत को शांत करने के लिए हाईकमान ने पंजाब के प्रभारी भूपेश बघेल को चंडीगढ़ भेजा था। 

विज्ञापन
Rahul Gandhi to meet disgruntled Congress leaders from Punjab meeting scheduled in Delhi for July 16-17.
पंजाब कांग्रेस की रार पर राहुल गांधी ने बुलाई बैठक - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पंजाब कांग्रेस में बगावत के बीच बड़ी खबर आई है। राहुल गांधी ने बागी गुट को 16 और 17 जुलाई को दिल्ली में बैठक के लिए बुलाया है। 

विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल ने सोमवार को पंजाब में बागी गुट की रिपोर्ट हाईकमान को साैंपी थी। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए हाईकमान ने मंगलवार को बैठक बुलाई। इसमें राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने पंजाब कांग्रेस की माैजूदा स्थिति पर चर्चा की।
विज्ञापन


बैठक में बागी गुट के नेताओं को दिल्ली तलब करने का निर्णय लिया गया। हाईकमान विधानसभा चुनाव से पहले इस विवाद को निपटाना चाहता है ताकि इसका प्रतिकूल असर पार्टी की चुनावी तैयारियों पर न पड़े। 

विज्ञापन
विज्ञापन

छह दिन नेताओं से मिले थे बघेल

छह जुलाई को इसी विवाद को निपटाने हाईकमान ने प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल को चंडीगढ़ भेजा था। बघेल 11 जुलाई तक चंडीगढ़ में रहे और इस दाैरान उन्होंने पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी समेत सभी नाराज नेताओं से ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर पर मुलाकात की। कई नेताओं से वन टू वन बात की।


इसके बाद बघेल लाैट गए और उन्होंने पूरी स्थिति से हाईकमान को अवगत करवा दिया था। राहुल गांधी के बुलावे के बाद बागी गुट के नेता अब सक्रिय हो गए हैं। वे भी राहुल के समक्ष अपनी पूरी बात रखने की तैयारियों में जुट गए हैं। इसके लिए जल्द ही बैठक का  आयोजन करेंगे। 

बीच का रास्ता निकालेगा हाईकमान

पार्टी सूत्र बताते हैं कि पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष वड़िंग को बदलने व चुनाव से पहले सीएम फेस घोषित करने के मसले पर हाईकमान अपना पूर्व निर्धारित फैसला नहीं बदलेगा। कांग्रेस पंजाब में अपना सीधा मुकाबला आम आदमी पार्टी से मान रही है। फिलहाल भाजपा को गंभीर चुनौती नहीं माना जा रहा है। चुनाव राज्य के सामूहिक नेतृत्व में लड़ा जाएगा जबकि राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी चुनाव अभियान का नेतृत्व करेंगे। ऐसे में हाईकमान अब बीच का रास्ता निकालने की कवायद में जुट गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed