फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab Zila Parishad and Panchayat Samiti elections Competition between AAP Congress SAD and BJP

जिला परिषद व पंचायत समिति चुनाव: देहाती हलकों में सियासी नब्ज टटोलेंगे दल, दिन कम जोर लगेगा ज्यादा

Sat, 29 Nov 2025 09:11 AM IST
अंकेश ठाकुर मोहित धुपड़, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sat, 29 Nov 2025 09:11 AM IST
सार

पंजाब में जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव की घोषणा हो गई है। 14 दिसंबर को जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव के लिए मतदान होगा और 17 को  मतगणना होगी। 

विज्ञापन
Punjab Zila Parishad and Panchayat Samiti elections Competition between AAP Congress SAD and BJP
पंजाब का चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में सात साल बाद जिला परिषद व पंचायत समिति के चुनाव होंगे। ग्रामीण इलाका पूरी तरह से सियासी रंग में रंग जाएगा। सभी सियासी दल इस चुनाव में अपना दम दिखाने को बेताब हैं। यह चुनाव देहाती इलाकों में दलों की सियासी नब्ज टटोलेंगे। सूबे के ग्रामीण अंचलों में बसे 1 करोड़ 36 लाख 4 हजार 650 मतदाताओं पर किस दल की कितनी पकड़ है। इन चुनावों के नतीजे यह तय करेंगे।

विज्ञापन

पंजाब में विधानसभा के चुनाव हों या लोकसभा के, सूबे की देहाती सियासत इन चुनावों में बड़ा दखल व असर रखती है। इसलिए इन चुनावों के नतीजे यह तय करेंगे कि फरवरी 2027 में प्रस्तावित पंजाब के विधानसभा चुनाव से पहले किस दल की कितनी तैयारी है। हालांकि इस बार चुनाव प्रक्रिया 17 दिन में संपन्न हो जाएगी। प्रचार के लिए बमुश्किल एक हफ्ता मिलेगा, लिहाजा दलों को ज्यादा जोरआजमाइश करनी होगी।

विज्ञापन

साल 2018 के चुनावों की बात करें तो इन चुनावों में कांग्रेस को बढ़त मिली थी, उस वक्त सूबे में कांग्रेस की सरकार थी। फिर भी कई क्षेत्रों में शिअद के उम्मीदवार भी जीते थे। आम आदमी पार्टी एक संघर्षशील पार्टी के रूप में उभर रही थी मगर आज चुनावी परिदृश्य कुछ अलग है। सत्ता में आप की सरकार है। सूबे के कांग्रेसियों में मनमुटाव की स्थिति है। शिअद बिखर चुकी है और भाजपा की सियासी जमीन सूबे में बहुत ज्यादा मजबूत नहीं है। फिर भी सभी दल इन चुनावों में अपने प्रत्याशी उतारते हुए एड़ी चोटी का जोर लगाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी के प्रति बढ़ा विश्वास

जिला परिषद व ब्लॉक समितियां चुनाव के मद्देनजर संगठनात्मक जिलों के चुनाव प्रभारी नियुक्त कर दिए गए हैं। भाजपा की चुनावी तैयारी पूरी है और पार्टी पूरी मजबूती के साथ यह चुनाव लड़ेगी। ग्रामीण इलाकों में भाजपा का जनाधार बढ़ रहा है और ग्रामीणों का विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों के प्रति बढ़ा है। - राकेश राठौड़, प्रदेश महामंत्री, पंजाब भाजपा

मजबूती से उभरेगी शिअद

पार्टी ने चुनावी तैयारी तेज कर दी है। सभी हलकों के प्रभारी व पर्यवेक्षक नियुक्त किए जा रहे हैं। शहरों व ग्रामीण इलाकों में शिअद को लोगों का अच्छा समर्थन मिल रहा है। मतदाता शिअद का पुराना कार्यकाल याद करने लगे हैं। जिला परिषद व पंचायत समिति के चुनाव में शिअद को मजबूती से उभरेगी। - डॉ. दलजीत चीमा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शिअद
सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

जिला परिषद और पंचायत समिति की सभी सीटों पर पार्टी चुनाव लड़ेगी। इस बाबत सभी वरिष्ठ नेताओं की बैठक हो चुकी हैं। हमारे नए दल को ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों का बड़ा समर्थन मिला है। इस चुनाव में भी मतदाताओं का आशीर्वाद हमें मिलेगा।- ज्ञानी हरप्रीत सिंह, अध्यक्ष, शिअद (पुनर सुरजीत)

आप की नीतियों पर लगेगी मुहर

आम आदमी पार्टी मजबूती से लड़ेगी और एक बड़ी जीत दर्ज करेगी। चुनाव के मद्देनजर संगठनात्मक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चुनाव प्रचार के दौरान सभी मंत्रियों और विधायकों की भी ड्यूटियां लगाई जाएंगी। पंजाब में आप सरकार की नीतियों पर मतदाताओं की मुहर जरूर लगेगी। - हरपाल चीमा, वित्तमंत्री, पंजाब

 

डटकर लड़ेगी कांग्रेस

साल 2018 के चुनाव में कांग्रेस को अच्छी बढ़त मिली थी और इस बार भी कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा रहेगा। चुनाव की घोषणा के बाद बैठकों का दौर शुरू हो चुका है। सभी क्षेत्रों के लिए प्रभारी भी नियुक्त कर दिए जाएंगे। यह प्रभारी सभी सीटों पर उपयुक्त उम्मीदवारों का चुनाव करेंगे। सभी एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे।

- अमरिंद्र सिंह राजा वंड़िंग, अध्यक्ष, पंजाब कांग्रेस
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed