फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab Weather update Heavy rain alert in ten districts 150 villages in seven districts submerged

Punjab Weather: दस जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, भाखड़ा से छोड़े पानी से सात जिलों में 150 गांव डूबे

Sat, 23 Aug 2025 09:41 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 23 Aug 2025 09:41 AM IST
सार

माैसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिन पंजाब में कई जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। वहीं हिमाचल प्रदेश में हो रही बरसात से बांधों में जलस्तर बढ़ता जा रहा है।

विज्ञापन
Punjab Weather update Heavy rain alert in ten districts 150 villages in seven districts submerged
मोगा में गांव में भरने लगा पानी - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के 10 जिलों में आज तेज हवाओं के साथ भारी से बेहद भारी बारिश का अलर्ट है। इनमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब जिले शामिल हैं।

विज्ञापन


बाकी जिलों में ज्यादातर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

हिमाचल में बारिश से बांधों का जलस्तर बढ़ा

बांधों से लगातार छोड़े जा रहे पानी और हो रही बारिश के कारण पंजाब के हालात बदतर होते जा रहे हैं। राज्य के सात जिले कपूरथला, मोगा, तरनतारन, फाजिल्का, फिरोजपुर, अमृतसर और होशियारपुर इस वजह से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। इन जिलों में करीब 150 गांव और 90 हजार एकड़ से ज्यादा कृषि भूमि पानी में डूब गई है। 

विज्ञापन


शुक्रवार को भी पहाड़ों में भाखड़ा डैम की गोबिंद सागर झील में शुक्रवार को 49594 क्यूसेक पानी की आमद हुई जिससे डैम का जलस्तर 1666.43 फीट पहुंच गया। हालांकि यह खतरे के निशान से 13 फीट कम है लेकिन बीबीएमबी ने जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए डैम के चारों फ्लड गेट चौथे दिन भी खुले रखे। डैम से शुक्रवार को करीब 43 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसमें टर्बाइनों के माध्यम से 36 हजार क्यूसेक और फ्लड गेट से सात हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इस वजह से सहायक नदियों रावी-ब्यास के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं नंगल डैम से नंगल हाईडल नहर में 12500, श्री आंनदपुर हाईडल नहर में 10150 और सतलुज दरिया में 21 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। हालातों का जायजा लेने के लिए मंत्री और स्थानीय डीसी समेत सभी अधिकारी लगातार दौरा कर रहे हैं। बीते दिन मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने सुल्तानपुर लोधी के प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर लोगों से बात की थी और अधिकारियों को विशेष गिरदावरी के आदेश दिए थे ताकि किसानों को फौरी राहत दी जा सके। साथ ही राहत कार्य के लिए दो करोड़ रुपये भी जारी किए थे जिससे लोगों के लिए खाने-पीने की वस्तुएं व दवाइयों का इंतजाम किया जा सके।

किसानों के नुकसान की पाई-पाई चुकाएंगे 

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को कपूरथला जिले में बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा किया और लोगों को आश्वासन दिया कि उनके नुकसान की पाई-पाई का मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान से बचने के तरीकों पर भी विचार किया जाएगा।

सतलुज में उफान, घर तक पहुंचने के लिए नाव का सहारा

सतलुज नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी होने के कारण मोगा जिले में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। धर्मकोट के संघेड़ा, कंबो खुर्द, सेरेवाला गांव की हालत टापू की तरह हो गई है। गांवों के चारों तरफ पानी भरा हुआ है और लोगों को घर तक पहुंचने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। सामान व पशुओं को सुरक्षित रखने के लिए उन्हें घरों की छतों और नदी के बांध पर पहुंचा रहे हैं, ताकि पानी का स्तर और बढ़ने पर ज्यादा नुकसान से बचा जा सके। 

जानकारी के अनुसार सतलुज नदी के साथ लगते 30 गांव की करीब 6 हजार एकड़ फसल पानी में डूब गई है। एहतियात बरतते हुए लोगों ने घरों का सामान छत पर पहुंचाना शुरू कर दिया है। पीने के पानी की भी गंभीर समस्या है और प्रशासन की ओर से अभी तक कोई पुख्ता इंतज़ाम नहीं किया गया है।

टांगरी व मारकंडा भी खतरे के निशान पर

पटियाला में टांगरी व मारकंडा नदियों में जलस्तर अभी भी खतरे के निशान के पास बना रहा। इस वजह से नदियों के आसपास पड़ते गांवों के लोगों में दहशत का माहौल है। टांगरी का जलस्तर 11.2 फुट दर्ज किया गया जो कि खतरे के निशान से करीब एक फुट कम है। इस समय नदी में 27040 क्यूसेक पानी बांधों से आ रहा है जबकि मारकंडा नदी का जलस्तर 22 फुट के खतरे के निशान के नजदीक रहा। इसमें 39240 क्यूसेक पानी डाला गया। ड्रेनेज विभाग के एक्सईएन प्रथम गंभीर के मुताबिक बाढ़ के किसी भी खतरे से निपटने के लिए विभाग तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed