फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab soldier Sukhpreet Singh loses his life after slipping while on duty in Rajouri

पंजाब का जवान राजाैरी में बलिदान: नवंबर में होना था जवान सुखप्रीत का विवाह, परिवार में पसरा मातम

Wed, 22 Jul 2026 01:06 PM IST
Nivedita जगदीश जोशी, संवाद, मुक्तसर
जगदीश जोशी, संवाद, मुक्तसर Published by: Nivedita Updated Wed, 22 Jul 2026 01:06 PM IST
सार

सुखप्रीत ने प्लस टू के बाद सेना की तैयारी शुरु कर दी थी। 2019 में मध्यप्रदेश जबलपुर ट्रेनिंग के लिए गया। इसके बाद ट्रेनिंग पूरी कर करीब दो वर्ष चीन के बाॅर्डर पर ड्यूटी की।

विज्ञापन
Punjab soldier Sukhpreet Singh loses his life after slipping while on duty in Rajouri
सुखप्रीत सिंह की माैत के बाद परिवार में पसरा मातम - फोटो : संवाद

विस्तार

गिद्दड़बाहा के गांव बुट्टर बखुआ (कोटभाई) के 27 वर्षीय राइफलमैन सुखप्रीत सिह के साथ जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम सैन्य चौकी पर ड्यूटी के दौरान दुःखद हादसा हो गया। बरसात में सिर पर पत्थर गिरने से सुखप्रीत फिसलकर गिरा और शहीद हो गया है। उनकी माैत की सूचना से पैतृक गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। 
विज्ञापन


जवान के निवास पर पूरा गांव परिवार के साथ संवेदना प्रकट करने पहुंच रहा है और हर आंख नम है। यह घटना जम्मू के पास सुंदरबनी सेक्टर में मंगलवार व बुधवार की दरमियानी रात करीब डेढ़ बजे घटित हुई है।  
विज्ञापन


मृतक के ताऊ गुरदीश सिंह ने बताया कि उन्हें सूबेदार का फोन आया था। उन्होंने बताया कि गत रात करीब डेढ़ बजे ड्यूटी के दौरान जोरदार बारिश हो रही थी। तभी लैंड स्लाइडिंग हो गई। सुखप्रीत अपने तीन अन्य साथियों के साथ ड्यूटी दे रहा था। लैंड स्लाइडिंग के दौरान एक पत्थर सुखप्रीत के ऊपर आ गिरा और वह फिसल गया जिससे उसकी मौत हो गई। अन्य तीन जवानों को भी चोटें आई हैं। मगर वह सभी सुरक्षित हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके अनुसार सुखप्रीत ने प्लस टू के बाद सेना की तैयारी शुरु कर दी थी। 2019 में मध्यप्रदेश जबलपुर ट्रेनिंग के लिए गया। इसके बाद ट्रेनिंग पूरी कर करीब दो वर्ष चीन के बाॅर्डर पर ड्यूटी की। बीच में अमृतसर में भी ड्यूटी पर तैनात रहा। इसी वर्ष मार्च से वह जम्मू में ड्यूटी दे रहा था। 

उन्होंने बताया कि करीब तीन महीने पहले सुखप्रीत छुट्टी पर गांव आया था और परिजनों, रिश्तेदारों व दोस्तों से मिलकर गया था। नंवबर में सुखप्रीत का विवाह होना तय था। परिवार के लोग बेहद खुश थे और विवाह की तैयारियां भी शुरू हो गई थी। गिद्दड़बाहा के गांव थराजवाला में ही उसकी मंगनी हुई थी। 


पूरा परिवार ही इस हादसे के बाद टूट गया है और खुशियां गम में बदल गई हैं।  मृतक जवान सुखप्रीत की छोटी बहन कमलप्रीत कौर कनाडा में पढ़ाई कर रही है। 24 जुलाई को उसके वापिस आने के बाद ही अंतिम संस्कार होगा। परिवार द्वारा मृत जवान के शव को लाने के लिए भी कार्रवाई पूरी की जा रही है और शव 23 जुलाई को बठिंडा कैंप में पहुंच जाएगा। जहां से 24 जुलाई को पैतृक गांव बुट्टर बखुआ लाया जाएगा और सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed