फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab Police Ropar Range DIG Harcharan Singh Bhullar arrested by CBI Chandigarh

डीआईजी हरचरण भुल्लर कोर्ट में पेश: सीबीआई कोर्ट ने भेजा जेल, अपनी सफाई में बोले-हर चीज का हिसाब दूंगा

Fri, 17 Oct 2025 03:40 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 17 Oct 2025 03:40 PM IST
सार

मंडी गोबिंदगढ़ के स्क्रैप डीलर अकाश बत्ता ने 11 अक्टूबर को हरचरण सिंह भुल्लर के खिलाफ रिश्वत मांगने और मंथली लेने की शिकायत दी थी। भुल्लर ने एक केस में कार्रवाई नहीं करने के एवज में 8 लाख रुपये रिश्वत मांगी थी, इसके बाद वह हर महीने अपने बिचौलिये कृष्णू को भेजकर मुंह मांगी रकम वसूलते थे।

विज्ञापन
Punjab Police Ropar Range DIG Harcharan Singh Bhullar arrested by CBI Chandigarh
डीआईजी गुरचरण भुल्लर सीबीआई कोर्ट में पेश - फोटो : अमर उजाला/करूण शर्मा

विस्तार

पंजाब पुलिस के रोपड़ रेंज के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को शुक्रवार को सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया। वीरवार को भुल्लर को एक स्क्रैप डीलर से 8 लाख रुपये रिश्वत लेने के मामले में मोहाली से गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन


अलका मलिक की अदालत ने भुल्लर और बिचाैलिए को 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया है। पेशी से पहले उनका मेडिकल करवाया गया। सीबीआई की विशेष अदालत में डीआईजी ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि कोर्ट इंसाफ करेगा। घर में मिले कैश, संपति और गहनों का सबका जवाब देंगे।  
विज्ञापन


इससे पहले देर रात तक उनके आवास पर रेड जारी थी। 



सीबीआई चंडीगढ़ की 8 टीमों ने मामले में वीरवार को अंबाला, मोहाली, चंडीगढ़ और रोपड़ सहित 7 ठिकानों पर रेड की। डीआईजी भुल्लर के ऑफिस, घर, फार्म हाउस और अन्य ठिकानों को सीबीआई ने खंगाला। मोहाली स्थित कॉम्पलेक्स ऑफिस और चंडीगढ़ के सेक्टर-40 के मकान नंबर-1489 में सीबीआई की टीम सुबह से रिश्वत के मामले में जांच करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई ने इस मामले में भुल्लर के बिचौलिये कृष्णू को भी गिरफ्तार किया है, जोकि डीआईजी के कहने पर स्क्रैप डीलर से उसके खिलाफ दर्ज एफआईआर पर कार्रवाई नहीं करने के एवज में हर महीने मंथली वसूलने जाता था। सीबीआई चंडीगढ़ के एंटी करप्शन ब्यूरो ने वीरवार को बीएनएस-2023 की धारा-61(2) और पीसी एक्ट 1988 की धारा-7 व 7 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सीबीआई सूत्रों के अनुसार डीआईजी भुल्लर की चंडीगढ़ कोठी से एक करोड़ से ज्यादा का कैश मिला है। यह कैश 3 बैग और एक सूटकेस में भरा हुआ था। यह कैश कुल कितना है इसकी सूचना अभी नहीं मिली है। फिलहाल कैश की गिनती की जा रही है। डीआईजी भुल्लर 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। डीआईजी भुल्लर के पिता महल सिंह भुल्लर पंजाब के डीजीपी रह चुके हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed