Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab Police brought 17 gangsters back to India over last six months Minister Harpal Cheema

पंजाब पुलिस विदेश से वापस लाई 17 गैंगस्टर: मंत्री चीमा बोले-पिछली सरकारें रहीं विफल, भाजपा से मांगा जवाब

Tue, 10 Nov 2026 08:55 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Tue, 10 Nov 2026 08:55 AM IST
सार

कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि गैंगस्टरों पर वार अभियान के तहत पुलिस ने 1.61 लाख रेड की हैं और 2,162 भगोड़ों को गिरफ्तार किया है और अब इथियोपिया से गुरविंदर सिंह उर्फ अफरीदी को डिपोर्ट किया गया है, जिस पर 5 लाख रुपये का इनाम था।

विज्ञापन
Punjab Police brought 17 gangsters back to India over last six months Minister Harpal Cheema
पंजाब के वित्तमंत्री हरपाल चीमा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब पुलिस पिछले छह महीनों में विदेश से 17 गैंगस्टरों को वापस भारत लाई है। कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा ने सोमवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन


चीमा ने कहा कि पंजाब पुलिस विदेश में बैठे गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकारें दशकों में भी यह काम नहीं कर पाई थीं। यही कारण है कि उनके समय में प्रदेश में कानून व्यवस्था का बुरा हाल था। 

चीमा ने कहा कि गैंगस्टरों पर वार अभियान के तहत पुलिस ने 1.61 लाख रेड की हैं और 2,162 भगोड़ों को गिरफ्तार किया है और अब इथियोपिया से गुरविंदर सिंह उर्फ अफरीदी को डिपोर्ट किया गया है, जिस पर 5 लाख रुपये का इनाम था। उन्होंने आरोप लगाया कि अकाली-भाजपा और कांग्रेस के समय प्रदेश में गैंगस्टर बढ़े हैं जिनके खिलाफ अब कार्रवाई की जा रही है।   
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पुलिस अलग-अलग देशों से कई गैंगस्टर्स को सफलतापूर्वक भारत वापस लाई है। इनमें हांगकांग से रमनजीत सिंह रोमी, मालदीव से अमृत सिंह, जर्मनी से प्रभप्रीत सिंह, यूएई से परमिंदर सिंह पिंडी, इंडोनेशिया से सज्जन महेश और सुखदेव कुमार मनीष बैदी, मलेशिया से अजय सिंह, पवनदीप सिंह और जसप्रीत सिंह, और कनाडा से करमबीर सिंह देओल शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चीमा ने आरोप लगाया कि गुरविंदर सिंह उर्फ अफरीदी जैसे गैंगस्टर ने भाजपा शासित राज्य उत्तर प्रदेश से नकली पासपोर्ट कैसे हासिल कर लिया, जिस पर भाजपा को जवाब देना चाहिए कि ऐसे गैंगस्टर उन राज्यों से कैसे काम कर रहे हैं जहां भाजपा की सरकार है। चीमा ने आरोप लगाया कि गुजरात की साबरमती जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर भाजपा को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए जिसके जरिए विपक्ष शासित राज्यों में राजनीतिक विरोधियों को डराने के लिए धमकी भरे कॉल किए जा रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed