{"_id":"6ab37150eb71e6d2240aab30","slug":"punjab-news-sachin-pilot-pushes-mission-youth-ahead-of-2027-polls-congress-youth-strategy-2026-09-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पायलट का मिशन यूथ: चुनाव में युवाओं पर बड़ा दांव खेलेगी कांग्रेस, संगठन को मजबूत करने को लेकर है ये प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पायलट का मिशन यूथ: चुनाव में युवाओं पर बड़ा दांव खेलेगी कांग्रेस, संगठन को मजबूत करने को लेकर है ये प्लान
Wed, 23 Sep 2026 12:49 PM IST
Sharukh Khan
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 23 Sep 2026 12:49 PM IST
सार
पंजाब कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट का संगठन मजबूत करने पर जोर है। विधानसभा चुनाव में युवाओं को आगे लाने की तैयारी है। 25 सितंबर के बाद सचिन पायलट पंजाब का दौरा करेंगे। दिल्ली में युवा कांग्रेस और पंजाब के जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक की है।
विज्ञापन
punjab election
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
पंजाब कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट ने मिशन यूथ के तहत सूबे में आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान युवाओं की ऊर्जा का इस्तेमाल करने की पूरी तैयारी कर ली है। पार्टी चुनाव में युवाओं पर बड़ा दांव खेलने की योजना बना रही है।
50 फीसदी टिकटें जहां युवाओं को देने पर मंथन चल रहा है, वहीं इन युवाओं के जरिये पंजाब के सियासी मिजाज और जमीनी हकीकत को भी परखा जा रहा है। 25 सितंबर के बाद पायलट के पंजाब दौरे को भी प्लान किया जा रहा है।
पंजाब में 18-29 वर्ष आयु वर्ग के युवा मतदाताओं की संख्या करीब 48.9 लाख से अधिक है जोकि कुल मतदाताओं का 22 फीसदी के लगभग है। सभी सियासी दल इन युवाओं को साधने के लिए अपने-अपने प्रयासों में जुटे हुए हैं।

कांग्रेस भी सूबे के युवाओं को अपने पाले में करने की तैयारी में है। इसी क्रम में पंजाब युवा कांग्रेस के अध्यक्ष शुभम शर्मा शुभी समेत अन्य नेताओं को दिल्ली में बुलाकर उनसे फीडबैक लिया जा रहा है।
संगठनात्मक अभियान चलाकर मिशन 2027 को गति देगी यूथ कांग्रेस
यूथ कांग्रेस पंजाब में युवाओं के बीच बड़े स्तर पर संगठनात्मक अभियान चलाकर मिशन 2027 को गति देगी। रोजगार, नशे की समस्या, शिक्षा, खेल और युवाओं के लिए बेहतर अवसरों जैसे मुद्दों को लेकर यूथ कांग्रेस प्रदेशभर में युवाओं के साथ संवाद करेगी और उनकी आवाज को मजबूती से उठाएगी। कांग्रेस घोषणापत्र में रोजगार, शिक्षा और परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर युवाओं से सुझाव लेने और पीपुल्स मैनिफेस्टो तैयार करने की योजना बना रही है।

संगठन मजबूत करने पर चर्चा
पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी के बीच संगठन में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने की कवायद के तहत पायलट ने मंगलवार को दिल्ली के इंदिरा भवन में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के साथ पंजाब के जिला अध्यक्षों, महासचिवों और सचिवों से बैठक की। बैठक में मिशन-2027, संगठन को मजबूत करने, जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं से समन्वय और संगठनात्मक गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने पर चर्चा हुई।

मजबूत संगठन जमीनी स्तर से तैयार होता है। पार्टी का फोकस कार्यकर्ताओं की बात सुनने, पंजाब के लोगों से संपर्क मजबूत करने और आगामी चुनौतियों के लिए संगठन को तैयार करने पर है। पंजाब कांग्रेस चुनाव से पहले जिला और बूथ स्तर के संगठन को सक्रिय करने के साथ युवा नेतृत्व को भी अधिक भूमिका देने की दिशा में बढ़ रही है।- सचिन पायलट, प्रभारी, पंजाब कांग्रेस
पंजाब का युवा मिशन 2027 के लिए पूरी तरह तैयार होगा और हर विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूती देकर कांग्रेस की आवाज को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। यूथ कांग्रेस का लक्ष्य संगठन को हर बूथ और हर विधानसभा क्षेत्र तक मजबूत करना है। आने वाले दिनों में युवा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपकर उन्हें जनता के बीच सक्रिय किया जाएगा, ताकि पंजाब के युवाओं की भागीदारी को संगठनात्मक स्तर पर और मजबूत किया जा सके।- शुभम शर्मा शुभी, युकां अध्यक्ष, पंजाब