{"_id":"67355c119e832e5ea6010f96","slug":"punjab-new-it-policy-will-be-implemented-soon-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब की नई आईटी नीति जल्द: 55 हजार पेशेवरों को मिलेगी जाॅब, पांच फोकल पॉइंट्स रोल मॉडल के तौर पर होंगे विकसित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब की नई आईटी नीति जल्द: 55 हजार पेशेवरों को मिलेगी जाॅब, पांच फोकल पॉइंट्स रोल मॉडल के तौर पर होंगे विकसित
Thu, 14 Nov 2024 07:40 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 14 Nov 2024 07:40 AM IST
सार
पंजाब के उद्योग और वाणिज्य मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि पिछले कुछ समय में कई आईटी कंपनियों के प्रतिनिधियों और दलों ने उनसे मुलाकात कर पंजाब विशेष रूप से मोहाली में कंपनियां स्थापित करने में रुचि दिखाई है।
विज्ञापन
पंजाब विजन कार्यक्रम में पहुंचे सीएम भगवंत मान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब की नई आईटी (सूचना प्रौद्योगिकी) नीति को जल्द लागू किया जाएगा। यह जानकारी पंजाब के उद्योग और वाणिज्य मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने पंजाब विजन-2047 के दौरान दी।
साैंद ने कहा कि राज्य के उद्योगों की तरक्की के लिए पंजाब सरकार पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि उद्योग-हितैषी नीतियों के चलते पंजाब का औद्योगिक क्षेत्र जल्द ही दोगुनी-चौगुनी तरक्की करेगा।
उन्होंने पंजाब विजन-2047 के दौरान कहा कि पंजाब की नई आईटी नीति को जल्द लागू करने की योजना है, जिसके तहत मोहाली उत्तर भारत का नया आईटी हब बनकर उभरेगा। इस नीति के लागू होने के बाद करीब 55 हजार आईटी पेशेवरों को नौकरी के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन
सौंद ने कहा कि पिछले कुछ समय में कई आईटी कंपनियों के प्रतिनिधियों और दलों ने उनसे मुलाकात कर पंजाब विशेष रूप से मोहाली में कंपनियां स्थापित करने में रुचि दिखाई है। सौंद ने कहा कि पंजाब को राष्ट्रीय औद्योगिक नक्शे में अग्रणी बनाने के लिए पहले चरण में 5 शहरों के फोकल पॉइंट्स को रोल मॉडल के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव है।