फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab Natyashala remains locked for eight months

पंजाब नाटशाला में लटका ताला: थियेटर ने कॉमेडियन कपिल शर्मा समेत दिए ये कलाकार, जल्द लौटेगी रंगमंच की रौनक

Tue, 15 Sep 2026 04:31 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 15 Sep 2026 04:31 PM IST
सार

पंजाब नाटशाला के मैनेजर सुनील कुमार ने बताया कि आने वाले दिनों में नाटशाला में दोबारा नाटकों का मंचन शुरू किया जाएगा। बराड़ साहिब के निधन से कलाकारों में निराशा थी।

विज्ञापन
Punjab Natyashala remains locked for eight months
पंजाब नाटशाला में लटका ताला - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में थिएटर को मनोरंजन कर से मुक्त करवाने और देश को कॉमेडियन किंग कपिल शर्मा देने वाली अमृतसर की पंजाब नाटशाला पर पिछले आठ माह से ताला लटका हुआ है। कभी रंगमंच और हास्य कलाकारों की प्रतिभा को निखारने वाले इस मंच से कपिल शर्मा के अलावा भारती सिंह, राजीव ठाकुर और चंदन प्रभाकर जैसे कलाकारों ने भी अपनी पहचान बनाई। 

विज्ञापन




पंजाब नाटशाला के संस्थापक और शिरोमणि नाटककार जतिंदर बराड़ का 25 जनवरी 2026 को निधन हो गया था। उनके निधन के बाद से नाटशाला के मंच पर कोई नाटक प्रस्तुत नहीं किया गया। 
विज्ञापन

शिरोमणि नाटककार केवल धालीवाल ने बताया कि जतिंदर बराड़ ने अपने व्यक्तिगत प्रयासों से पंजाब के रंगमंच को नई दिशा दी। उनके लिखे नाटकों में कुदेसन, पायदान, फासले, मिर्च-मसाला, डॉटर ऑफ द विन, मिर्जा साहिबा, अग्नि परीक्षा, बिन बुलाए मेहमान, टोया, सब्ज बाग, अरमान, अहसास, पहचान, रव नाल चैट और साका जलियांवाला बाग सहित कई रचनाएं शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बराड़ ने 1965 में स्कूल के दिनों में अपना पहला नाटक डॉरमेट्री मंचित किया था। मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी की तलाश में भटकते रहे। वर्ष 1998 में उन्होंने खालसा कॉलेज के सामने अपनी फैक्ट्री को ओपन एयर थिएटर में बदल दिया और बाद में पंजाब नाटशाला की नींव रखी। आज यह नाटशाला भारत ही नहीं, विदेशों में भी बेहतरीन रंगमंच केंद्रों में गिनी जाती है।

 
पंजाब नाटशाला के मंच पर दोबारा गूंजेगी कलाकारों की आवाज 
पंजाब नाटशाला के मैनेजर सुनील कुमार ने बताया कि आने वाले दिनों में नाटशाला में दोबारा नाटकों का मंचन शुरू किया जाएगा। बराड़ साहिब के निधन से कलाकारों में निराशा थी, लेकिन अब एक बार फिर नाटशाला के मंच पर कलाकारों की आवाज गूंजेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed