फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab law student murder case Prince proposed several times Sandeep said same thing every time

पंजाब लॉ छात्रा हत्याकांड में नया खुलासा: एक नहीं कई बार किया था प्रिंस ने प्रपोज, हर बार संदीप कहती एक ही बात

Mon, 09 Feb 2026 10:36 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, श्री खडूर साहिब
संवाद न्यूज एजेंसी, श्री खडूर साहिब Published by: विकास कुमार Updated Mon, 09 Feb 2026 10:36 PM IST
सार

संदीप कौर की मां हरजिंदर कौर ने बताया कि उनके पति की मौत हो चुकी है। उनकी सात बेटियां हैं। संदीप कौर लॉ की पढ़ाई करके जज बनना चाहती थी। प्रिंसराज उनके घर में आकर संदीप को फ्रेंडशिप के लिए कहता रहता था। इनकार करने के बाद भी वह परेशान करता था। 

विज्ञापन
Punjab law student murder case Prince proposed several times Sandeep said same thing every time
तरनतारन में लॉ कॉलेज में छात्रा की हत्या के बाद सिरफिरे ने भी दी जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के जिला तरनतारन के गांव उसमां स्थित माई भागो लॉ कॉलेज में सोमवार की सुबह सवा नौ बजे लॉ के छात्र प्रिंसराज सिंह ने अपनी सहपाठी संदीप कौर की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके तीन सेकंड के भीतर ही खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। कॉलेज में दिनदहाड़े हुई इस घटना ने सभी को विचलित कर दिया। 

विज्ञापन

वारदात का वीडियो वायरल
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है। संदीप कौर लॉ कॉलेज में फर्स्ट ईयर की छात्रा थी और आरोपी प्रिंसराज सिंह भी इसी कॉलेज में पढ़ता था। इस घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिखाई दे रहा है कि प्रिंसराज क्लास में आता है और बिलकुल करीब से लड़की के माथे में गोली मार देता है। उसके बाद खुद भी कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर लेता है। वहां मौजूद छात्रों में यह देख अफरातफरी मच जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रिंसराज ने संदीप कौर को प्रपोज-डे पर फ्रेंडशिप के लिए कहा था
सूचना मिलने के बाद डीएसपी जगबीर सिंह पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। फिलहाल जांच के लिए कॉलेज को सील कर दिया गया है। आखिर आरोपी ने यह कदम क्यों उठाया इसकी भी जांच की जा रही है। ऐसी जानकारी है कि प्रिंसराज ने संदीप कौर को प्रपोज-डे पर फ्रेंडशिप के लिए कहा था। लड़की के मना करने पर वह नाराज हो गया और सोमवार को कॉलेज खुलने के बाद प्रिंसराज बैग में पिस्तौल लेकर पहुंचा और संदीप कौर को नजदीक से गोली मार दी।

विज्ञापन

कई बार संदीप को किया प्रपोज
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि यह मामला एकतरफा प्यार का है। लड़का कई बार संदीप कौर को प्रपोज कर चुका था और दोस्ती के लिए दबाव डालता था लेकिन उसने हमेशा यह कहकर इनकार कर दिया कि उसकी सगाई हो चुकी है और वह परिवार से अलग नहीं जा सकती। इसी बात से नाराज होकर युवक ने यह कदम उठाया।

जज बनना चाहती थी संदीप
संदीप कौर की मां हरजिंदर कौर ने बताया कि उनके पति की मौत हो चुकी है। उनकी सात बेटियां हैं। संदीप कौर लॉ की पढ़ाई करके जज बनना चाहती थी। प्रिंसराज उनके घर में आकर संदीप को फ्रेंडशिप के लिए कहता रहता था। इनकार करने के बाद भी वह परेशान करता था। रविवार को भी उसने संदीप को फोन पर प्रपोज किया था जिसके बारे में उनकी बेटी ने उन्हें बताया था। उन्होंने कॉलेज प्रबंधन पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें बताया गया कि उनकी बेटी को हल्की चोट लगी है लेकिन कॉलेज आकर देखा तो उसकी लाश पड़ी थी।

घरवालों ने कॉलेज प्रबंधन पर उठाए सवाल
माई भागो लॉ कॉलेज में सिरफिरा आशिक पिस्तौल लेकर कैसे पहुंचा, यह सवाल संदीप कौर के घरवालों ने उठाया है। मां हरजिंदर कौर, बहन सुमनदीप कौर ने बताया कि जब घटना का पता चला तो वह मौके पर पहुंचे लेकिन उन्हें 15 मिनट तक गेट बंद करके बाहर रखा गया। उधर, कक्षा में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को पुलिस ने कब्जे में लेकर गहन पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed