फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab Hockey President and industrialist Nitin Kohli will join AAP

आप में शामिल होंगे कोहली: पंजाब हॉकी के प्रधान व प्रसिद्ध उद्योगपति नितिन कोहली कल ज्वाइन करेंगे पार्टी

Wed, 28 May 2025 04:28 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 28 May 2025 04:28 PM IST
सार

पंजाब हॉकी प्रधान व बड़े कारोबारी नितिन कोहली आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। वह वीरवार को पार्टी में शामिल होंगे। दिल्ली के पूर्व मंत्री मनीष सिसोदिया नितिन कोहली को जालंधर में पार्टी में शामिल करवाएंगे। 

विज्ञापन
Punjab Hockey President and industrialist Nitin Kohli will join AAP
पंजाब हॉकी प्रधान नितिन कोहली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालंधर सेंट्रल से आप हाईकमान की हलका इंचार्ज की तलाश खत्म हो गई। ऑल इंडिया हॉकी संगठन के उपाध्यक्ष और उत्तर भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति नितिन कोहली को वीरवार को आप पार्टी के बड़े नेता खुद जॉइन करवाएंगे।

विज्ञापन


जालंधर सेंट्रल से आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं। विधायक के गिरफ्तारी से धूमिल हुई आम आदमी पार्टी की छवि को अब उत्तर भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति और समाज के हर वर्ग से दिल से जुड़े नितिन कोहली सुधारेंगे। ऑल इंडिया हॉकी संगठन के उपाध्यक्ष, पंजाब हॉकी के प्रधान व उत्तर भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति नितिन कोहली को आप में शामिल होने वाले हैं। पार्टी के बड़े नेता कोहली को खुद पार्टी में शामिल करवाएंगे। बताया जा रहा है कि दिल्ली के पूर्व मंत्री मनीष सिसोदिया कल जालंधर में होंगे और वह नितिन कोहली को पार्टी में शामिल करवाएंगे।
विज्ञापन


नितिन कोहली पंजाब हॉकी के प्रधान हैं और कारोबार जगत में उनकी पकड़ मजबूत है। प्रसिद्ध ट्रेसर शू कंपनी के मालिक नितिन कोहली वीरवार को राजनीति में कदम रखेंगे। नितिन कोहली की तरफ से आप में शामिल होने के लिए हां करने के बाद विधानसभा हलका जालंधर सेंट्रल से आप हाईकमान की हलका इंचार्ज की तलाश खत्म हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि रमन अरोड़ा की भ्रष्टाचार के मामले में संलिप्तता के बाद से आप हाईकमान बहुत ही असमंजस में था कि ऐसी स्थिति में पार्टी की नैया कौन पार लगा सकता है। इसके लिए नितिन कोहली से पिछले कई दिनों से आप हाईकमान द्वारा संपर्क किया जा रहा था। पता चला कि बुधवार को नितिन कोहली की तरफ से आप हाईकमान को पार्टी ज्वाइन करने के लिए हां कर दी गई है। नितिन कोहली के आप ज्वाइन करने से सिर्फ जालंधर सेंटल में ही नहीं बल्कि पूरे दोआबा और पंजाब में पार्टी को फायदा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed