फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab government to install anti-drone system on border

पंजाब में अब ड्रोनम से निगहबानी: 10 किमी तक चारों दिशाओं से भी अगर दुश्मन के ड्रोन आए, तो हो जाएंगे ढेर

Tue, 04 Mar 2025 10:38 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 04 Mar 2025 10:38 AM IST
सार

पंजाब सरकार बॉर्डर पार से ड्रोन के जरिए आने वाले ड्रग्स और अवैध हथियारों पर नकेल कसने के लिए अब एंटी ड्रोन सिस्टम को पंजाब पुलिस के बाड़े में शामिल करनी जा रही है। इससे पंजाब के सरहदी इलाकों में न केवल सुरक्षा, बल्कि ड्रग्स और हथियारों पर पूरी तरह अंकुश लगेगा।

विज्ञापन
Punjab government to install anti-drone system on border
पंजाब से लगती पाक सीमा - फोटो : संवाद/फाइल

विस्तार

पंजाब के सरहदों की निगहबानी अब ड्रोनम से की जाएगी। ड्रोनम यानी ड्रोन अस्त्रम। दिल्ली में हुई जी-20 शिखर सम्मेलन से लेकर लेह लद्दाख की 14 हजार फीट तक की ऊंचाई पर दुश्मन के ड्रोन को पल भर में ढेर करने वाले एंटी ड्रोन तकनीकों का पंजाब सरकार ने डेमो लिया। 

विज्ञापन


मुल्लांपुर स्थित पीसीएस स्टेडियम में एंटी ड्रोन तकनीक के लाइव डेमो के दौरान तीन कंपनियों ने अपने तकनीकों का पूरा ब्योरा सरकार के नुमाइंदों के साथ साझा किया। इस दौरान वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा, कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और पंजाब डीजीपी गौरव यादव लाइव डेमो के दौरान मौजूद रहे।
विज्ञापन


एंटी ड्रोन सिस्टम बनाने वाली एक कंपनी ने ऐसा सिस्टम पेश किया, जिसमें 10 किलोमीटर के दायरे में अगर चारों दिशाओं से भी दुश्मन अपने ड्रोन भेजे तो उस चंद सेकेंड में ढेर किया जा सकता है। यह ऐसी तकनीक थी, जिसका इस्तेमाल कर दुश्मन के ड्रोन की फ्रीक्वेंसी पता कर उसे हवा में ही जैमर से जाम कर नष्ट किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों कंपनी ने 10 लाख से लेकर 14 करोड़ तक के एंटी ड्रोन सिस्टम के डेमो दिए। बड़ी बात इन तीनों कंपनियों के एंटी ड्रोन सिस्टम भारतीय सेना से लेकर एयरपोर्ट अथॉरिटी और सरकारी तंत्र में पहले से इस्तेमाल किए जा रहे हैं। 

दरअसल पंजाब सरकार बॉर्डर पार से ड्रोन के जरिए आने वाले ड्रग्स और अवैध हथियारों पर नकेल कसने के लिए अब एंटी ड्रोन सिस्टम को पंजाब पुलिस के बाड़े में शामिल करनी जा रही है। इससे पंजाब के सरहदी इलाकों में न केवल सुरक्षा, बल्कि ड्रग्स और हथियारों पर पूरी तरह अंकुश लगेगा। युद्ध नशे दे विरुद्ध मुहिम की अगुवाई कर रही कैबिनेट सब-कमेटी के चेयरमैन और वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने घोषणा की कि पंजाब सरकार द्वारा नशों के खिलाफ छेड़ी गई निर्णायक जंग के तहत पंजाब पुलिस को जल्द ही सरहद पार से होने वाली नशों की तस्करी को रोकने के लिए अत्याधुनिक एंटी-ड्रोन तकनीक उपलब्ध करवाई जाएगी।

जल्द पंजाब सरकार पुलिस को मुहैया कराएगी एंटी ड्रोन सिस्टम 

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि तीनों कंपनियों ने पाकिस्तान से लगती चुनौतीपूर्ण सीमा पर नशीले पदार्थों, हथियारों और विस्फोटकों की ड्रोन के जरिये हो रही तस्करी को रोकने के लिए अपनी अत्याधुनिक तकनीकों का प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि इन कंपनियों द्वारा प्रदर्शित एंटी-ड्रोन तकनीकों में पोर्टेबल, मोबाइल और स्टेशनरी टेक्नोलॉजी शामिल हैं, जो विभिन्न दूरियों से ड्रोन को पहचानने और रोकने में सक्षम हैं। उन्होंने बताया कि ये तकनीकें ड्रोन को हवा में ही निष्क्रिय करने और गिराने के लिए इस तरह से विकसित की गई हैं, जिससे सरहद पार से ड्रग सप्लाई को पूरी तरह रोका जा सके। यह पहल पंजाब सरकार द्वारा नशों के खात्मे के लिए छेड़ी गई युद्ध नशों के विरुद्ध मुहिम को और मजबूत करेगी। पुलिस को जल्द ही यह एंटी ड्रोन सिस्टम उपलब्ध कराए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed