फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab government launched eight new online services

Punjab: सरकार ने शुरू की नई आठ ऑनलाइन सेवाएं, पालतू जानवरों के लिए लाइसेंस समेत घर बैठे होंगे ये सारे काम

Thu, 28 Aug 2025 07:19 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 28 Aug 2025 07:19 PM IST
सार

पंजाब के लोगों के सरकार ने बड़ी राहत दी है। पंजाब सरकार ने आठ नई ऑनलाइन सेवाएं शुरू की हैं। कैबिनेट मंत्री ने उम्मीद जताई कि ये नई सेवाएं नागरिकों के अनुभव को महत्वपूर्ण रूप से बेहतर बनाएंगी और अन्य राज्यों के लिए एक मानक स्थापित करेंगी।

विज्ञापन
Punjab government launched eight new online services
मंत्री रवजोत सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब सरकार ने स्थानीय निकाय विभाग के अंतर्गत आठ नई सेवाएं शुरू करने का निर्णय लिया है। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी। इन सुविधाओं में शहरी निवासियों के लिए पालतू जानवरों के लाइसेंसों की ऑनलाइन आवेदन और जारी करने की सुविधा, किराये और लीज समझौतों के प्रबंधन के लिए डिजिटल प्लेटफार्म, विज्ञापनों और होर्डिंग्स के लिए ऑनलाइन अनुमतियां, यातायात और अन्य उल्लंघनों के लिए ई-चालान प्रणाली और नागरिकों के लिए कूड़ा शुल्क का ऑनलाइन भुगतान जैसी प्रमुख सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

विज्ञापन


शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने बताया कि पंजाब पहले से ही ई-गवर्नेंस सेवाएं प्रदान करने में अग्रणी राज्य है और इन नई पहलकदमियों का उद्देश्य शहरी सेवाओं को अगले स्तर पर ले जाना है। उन्होंने बताया कि आठ नई सेवाएं न केवल हमारी स्थानीय निकायों की कार्यकुशलता में सुधार लाएंगी बल्कि नागरिकों को आवश्यक सेवाओं तक सुविधाजनक और पारदर्शी पहुंच भी प्रदान करेंगी। सेवाएं पारदर्शी और ऑनलाइन तरीके से नागरिकों को वास्तविक समय अपडेट और ट्रैकिंग क्षमताओं के साथ उपलब्ध कराई जाएंगी। कैबिनेट मंत्री ने उम्मीद जताई कि ये नई सेवाएं नागरिकों के अनुभव को महत्वपूर्ण रूप से बेहतर बनाएंगी और अन्य राज्यों के लिए एक मानक स्थापित करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed