फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab: Government increased the state support price of sugarcane by Rs 10

Punjab: सरकार ने गन्ने का राज्य समर्थन मूल्य 10 रुपये बढ़ाया, अब 391 की जगह 401 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा

Mon, 25 Nov 2024 10:15 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 25 Nov 2024 10:15 PM IST
सार

पिछले सीजन के दौरान भी राज्य सरकार ने 11 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बढ़ोतरी की थी, लेकिन किसानों ने उसका विरोध किया था।

विज्ञापन
Punjab: Government increased the state support price of sugarcane by Rs 10
भगवंत मान - फोटो : X @BhagwantMann

विस्तार

पंजाब सरकार ने कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की तरफ से गन्ने के राज्य समर्थन मूल्य में 10 रुपये बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है। विभाग ने गन्ने का राज्य समर्थन मूल्य 291 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 401 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। गन्ने के पिराई सीजन वर्ष 2024-25 के लिए इसे लागू किया जाएगा।

विज्ञापन


अधिसूचना के अनुसार गन्ने की सी-बीपीओ95, 96, 92, सी-ओ.15023, सी-ओ118, सी-जेओ85, सी-जेओ64 और भारत सरकार की तरफ से अधिसूचित अन्य गन्ने की किस्मों के लिए राज्य समर्थन मूल्य को बढ़ाकर 401 रुपये किया जाता है।
विज्ञापन


इसी तरह भारत सरकार की तरफ से पिछले साल अधिसूचित किस्मों सी-बीपीओ98, सी-बीपीओ93, 94, 91, सी-ओ0238, सी-जेओ88 के लिए 391 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया था। 15 जनवरी से इन गन्ना किस्मों का समर्थन मूल्य भी नई फसलों के बराबर हो जाएगा। साथ ही ये शुल्क पिराई सीजन 2024-25 शुरू होने के साथ ही लागू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग ने कहा है कि निजी चीनी मिलों की तरफ से गन्ने की पिछली और इस बार की किस्मों के लिए क्रमवार 391 और 401 रुपये प्रति क्विंटल में से 329.50 और 339.50 रुपये जारी किए जाएंगे। बकाया राशि 61.50 रुपये प्रति क्विंटल बतौर सब्सिडी सरकार की तरफ से सीधे गन्ना काश्तकारों के खातों में ट्रांसफर की जाएगी। निजी मिलों की तरफ से अदायगी करने के बाद ही सरकार की तरफ से यह सब्सिडी राशि जारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed