फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab Government appointed chairmen of 88 market committees

Punjab: सरकार ने 88 मार्केट कमेटियों के चेयरमैन लगाए, सीएम बोले-कार्यकर्ताओं को दी जाएंगी बड़ी जिम्मेदारियां

Tue, 25 Feb 2025 11:06 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 25 Feb 2025 11:06 AM IST
सार

दिल्ली चुनाव के नतीजों के बाद आप सरकार पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। यही कारण है कि अभी से सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी है। कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा रही है।

विज्ञापन
Punjab Government appointed chairmen of 88 market committees
सीएम भगवंत मान - फोटो : X @BhagwantMann

विस्तार

पंजाब सरकार की तरफ से प्रदेश के अलग-अलग जिलों में 88 मार्केट कमेटियों के चेयरमैनों की नियुक्ति कर दी गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसकी जानकारी दी। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों पार्टी के और कार्यकर्ताओं को संगठन व सरकार में बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी चेयरमैन ईमानदारी व मेहतन के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। साथ ही सभी को शुभकामनाएं भी दी। 
विज्ञापन


अमृतसर अटारी मार्केट कमेटी से सीमा सोढी को चेयरमैन लगाया गया है।इसी तरह बरनाला भदौर से परमिंदर भांगू, बठिंडा भगता भाई का से बेअंत सिंह धालीवाल, श्री फतेहगढ़ साहिब बस्सी पठाना मनप्रीत सिंह सोमल, फाजिल्का अबोहर उपकर जाखड़, फिरोजपुर कैंट बेअंत सिंह हकूमत वाला, गुरदासपुर दीनानगर बलजीत सिंह, होशियारपुर जसपाल चेची, जालंधर सिटी गुरपाल सिंह, लुधियाना गुरजीत गिल, मानसा भीखी वरिंदर सोनी, मोगा बधाणी कलां परमजीत सिंह बुट्टर, मोहाली गोविंदर मित्तल, श्री मुक्तसर साहिब गिद्दड़बाहा हरदीप सिंह, एसबीएस नगर बलाचौर सेठी उडनवाल, पठानकोट नरोट जे. सिंह ठाकुर मनोहर, पटियाला अशोक सिरस्वाल, रूपनगर भाग सिंह, संगरूर भवानीगढ़ जगसीर सिंह, मलेरकोटला जफर अली और तरनतारन मार्किट कमेटी से कुलदीप सिंह रंधावा को चेयरमैन लगाया गया है। इसके अलावा भी अलग-अलग मार्केट कमेटियों के लिए चेयरमैनों की नियक्ति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली चुनाव के नतीजों के बाद आप सरकार पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। यही कारण है कि अभी से सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी है। कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा रही है। साथ ही ग्राउंड स्तर पर कार्यकर्ताओं को छोड़ने के लिए भी विशेष अभियान चलाने की तैयारी की जा रही है, ताकि अगले चुनाव से पहले पार्टी को मजबूत किया जा सके।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed