{"_id":"685d1ac78f2fd5ae6c0e82be","slug":"punjab-first-government-gym-in-moga-inaugurated-by-manish-sisodia-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में पहला सरकारी जिम: मनीष सिसोदिया ने किया शुभारंभ, 50 लाख रुपये आया खर्च, जानिए क्या है खास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में पहला सरकारी जिम: मनीष सिसोदिया ने किया शुभारंभ, 50 लाख रुपये आया खर्च, जानिए क्या है खास
Thu, 26 Jun 2025 03:33 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Thu, 26 Jun 2025 03:33 PM IST
सार
पंजाब में पहले सरकारी जिम की शुरुआत की गई है। आप पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने वीरवार को जिम का शुभारंभ किया। जिम के निर्माण व उपकरणों में 50 लाख रुपये खर्च हुए हैं।
विज्ञापन
जिम के उद्घाटन मौके पर मनीष सिसोदिया।
- फोटो : संवाद
विस्तार
पंजाब के युवाओं को नशे से दूर रखने और खेलों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पंजाब सरकार की तरफ से मोगा के गांव दारापुर में सरकारी जिम शुरू किया गया है। यह राज्य का पहला सरकारी जिम है। जिम का उद्घाटन वीरवार को आम आदमी पार्टी (आप) के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने किया। जिम में आधुनिक तकनीक से लैस तमाम फिटनेस मशीनें लगाई गई हैं। महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किया गया है, ताकि सभी लोग सुविधा से इसका लाभ उठा सकें। पंचायती राज फंड से लगभग 50 लाख रुपये की लागत से इस जिम सेंटर का निर्माण किया गया है।
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया ने कहा कि भगवंत मान सरकार ने पंजाब में स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में कई अहम कदम उठाए हैं। दारापुर ग्राम पंचायत ने जो कदम उठाया उसको देखने आज मोगा आया। एक सरपंच अपने गांव को सुधारने लिए बहुत कुछ कर सकता है, यह गांव पंजाब में एक मिशाल बना है। पंचायत की तरफ से इस जिम की शुरुआत की है। जिम सेंटर युवाओं के लिए महत्वपूर्ण पहल है, जिससे युवा फिट रहेंगे और नशे से दूर रहेंगे।
विज्ञापन
सिसोदिया ने कहा कि आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान की पूरी टीम पंजाब की जनता को बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाएं देने के लिए लगातार प्रयास कर है और सफल भी रही है। पिछली सरकारों ने पंजाब में नशे को खत्म करने की बजाय उसे फैलाने का काम किया, जबकि मान सरकार नशे के खिलाफ एक निर्णायक जंग लड़ रही है। नशा बेचने वालों के खिलाफ बुलडोजर करवाई करके उन्हें जेल में भी डाला जा रहा है। नशा पीड़ितों के लिए मुफ्त इलाज की व्यवस्था है। पंजाब में कोई भी नशे के कारोबारी चाहे किसी राजनीतिक पार्टी से जुड़े हुए हों उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
इस मौके पर एडीसी जगविंदर गरेवाल ने बताया कि जिम का निर्माण लगभग 50 लाख रुपये की लागत से हुआ है और इसमें सभी आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। अब गांव के युवाओं को जिम जाने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। जिम का संचालन और देखरेख दारापुर पंचायत की तरफ से किया जाएगा। पंजाब सरकार की यह पहल मोगा के नौजवानों के लिए एक बेहतरीन तोहफा है, जो उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करेगी और नशे से दूर रखेगी।
इस मौके पर मोगा जिले के चारों हलकों के विधायक, मोगा एसएसपी, मोगा डीसी, अन्य प्रशासनिक अधिकारी और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।