फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab Congress chief Amarinder Raja Warring Rajbir Singh Bhullar received threats Terrorist Harvinder Rinda

Tarntaran By Poll: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग को आतंकी रिंदा ने दी धमकी, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

Thu, 06 Nov 2025 12:46 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, खडूर साहिब (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खडूर साहिब (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 06 Nov 2025 12:46 PM IST
सार

तरनतारन से संबंध रखने वाला आतंकवादी हरविंदर सिंह रिंदा पिछले काफी समय से पाकिस्तान में रह रहा है और आईएसआई के इशारे पर आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहा है।

विज्ञापन
Punjab Congress chief Amarinder Raja Warring Rajbir Singh Bhullar received threats Terrorist Harvinder Rinda
अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और राबीर भुल्लर - फोटो : फाइल

विस्तार

तरनतारन उपचुनाव के लिए प्रचार कर रहे पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष राजबीर सिंह भुल्लर को धमकी मिली है। आतंकवादी हरविंदर सिंह रिंदा ने दोनों नेताओं को जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने सिटी थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दोनों नेताओं को दी गई सुरक्षा बढ़ा दी है।  
विज्ञापन


पूर्व गृह मंत्री बूटा सिंह का नाम लेकर नस्लीय भेदभाव वाली टिप्पणी करने वाले पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को पाकिस्तान में बैठे आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा ने जान से मारने की धमकी दी है। धमकी लगातार दो दिन से मिल रही है।
विज्ञापन


विदेशी नंबर से आई कॉल में राजा वड़िंग को 11 नवंबर तक चुनावी गतिविधियों से दूर रहने को कहा गया है। इसी तरह जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष राजबीर सिंह भुल्लर को भी रिंदा ने चुनावी गतिविधियों से दूर रहने की चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर वह उनकी बात नहीं मानते हैं तो पूरे परिवार को हाथ धोना पड़ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तरनतारन से संबंध रखने वाला रिंदा पिछले काफी समय से पाकिस्तान में रह रहा है और आईएसआई के इशारे पर आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहा है। करीब डेढ़ साल पहले राजबीर सिंह भुल्लर को विदेशी नंबर से जान से मारने की धमकी देकर रंगदारी मांगी गई थी। जिसके बाद भुल्लर को सुरक्षा दी गई थी। अब चुनावी गतिविधियों में हिस्सा ले रहे अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और राजबीर सिंह भुल्लर को जान से मारने की धमकी मिली है। इस संबंध में सिटी थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। और दोनों नेताओं की सुरक्षा को लेकर समीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed