{"_id":"6ac5df939ac86927190a7e95","slug":"punjab-cm-bhagwant-mann-visit-sangrur-today-water-treatment-plant-press-conference-in-dhuri-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा पर भड़के सीएम मान: कहा-रेड से पता चलता है कि चुनाव नजदीक हैं, दावा-सीबीआई हमें क्लीन चिट देकर गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा पर भड़के सीएम मान: कहा-रेड से पता चलता है कि चुनाव नजदीक हैं, दावा-सीबीआई हमें क्लीन चिट देकर गई
Wed, 07 Oct 2026 11:55 AM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:55 AM IST
सार
धुरी में प्रेस काॅन्फ्रेंस में मान ने कहा कि हम इन सब चीजों से डरने वाले नहीं हैं। हम राजनीति में धंधा करने नहीं आए हैं। सीएम ने एक बार फिर दोहराया कि नशा गुजरात से आ रहा है।
विज्ञापन
पत्रकारों से बात करते सीएम भगवंत मान
- फोटो : ANI
विस्तार
पंजाब में सीबीआई रेड को लेकर सीएम भगवंत मान ने भाजपा पर निशाना साधा। धुरी में प्रेस काॅन्फ्रेंस में मान ने कहा कि सीबीआई की रेड से साफ पता चलता है कि पंजाब में जल्द ही चुनाव होने वाले हैं। भाजपा चुनाव से पहले बड़े नेताओं, उनके सहयोगियों और परिवार के सदस्यों पर रेड करवाती है। झारखंड में हेमंत सोरेन और पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के साथ, और दिल्ली व हरियाणा में भी ठीक ऐसा ही हुआ था। इससे पता चलता है कि भाजपा घबराई हुई है।
मान ने कहा कि रेड में कुछ भी नहीं मिला, बल्कि उन्होंने क्लीन चिट दे दी। मुझे और मेरे परिवार को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। हम इन सब चीजों से डरने वाले नहीं हैं। हम राजनीति में धंधा करने नहीं आए हैं। सीएम ने एक बार फिर दोहराया कि नशा गुजरात से आ रहा है। चुनाव नजदीक है, इसलिए ये सब किया जा रहा है। ये भाजपा का पुराना तरीका है। हम भागने वालों में से नहीं हैं।
मुख्यमंत्री भगवंत मान आज संगरूर के बारदवाल गांव में एक वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट की आधारशिला रखेंगे।