फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab CM Bhagwant Mann Press conference today in chandigarh all update

भाजपा पर बरसे मान: आठ लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द करने का आरोप, कहा- पंजाब के 32 लाख लोग होंगे प्रभावित

Sat, 23 Aug 2025 01:12 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 23 Aug 2025 01:12 PM IST
सार

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि भाजपा सरकार आठ लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द कर रही है। इससे पंजाब के 32 लाख लोग प्रभावित होंगे।  

विज्ञापन
Punjab CM Bhagwant Mann Press conference today in chandigarh all update
सीएम भगवंत मान की प्रेस कांफ्रेंस - फोटो : youtube/ Government of Punjab

विस्तार

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भाजपा पर पंजाब में राशन कार्ड काटने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


शनिवार को अपने आवास पर प्रेस कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र ने पंजाब में 8 लाख 2 हजार 493 राशन कार्ड काटने की  साजिश रची है। इससे सूबे मे 32 लाख लोगों को राशन नहीं मिल पाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा, राशन कार्ड काटने का जो क्राइटेरिया केंद्र ने तय किया है, वह गलत है।

पंजाब सरकार ने केंद्र को पत्र लिखकर वेरिफिकेशन के लिए 6 महीने का समय मांगा है। मान ने कहा कि पंजाब में एक करोड़ 53 लाख राशन कार्ड धारक हैं। हम अब तक 1 करोड़ 29 लाख लाभार्थियों की वेरिफिकेशन कर चुके हैं।  केंद्र सरकार हमें अपने स्तर पर वेरिफिकेशन पूरी करने दे, उसके बाद जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई करे। 
विज्ञापन


इस दाैरान तंज कसते हुए मान ने कहा कि जब पानी की कमी होती है तो हरियाणा और राजस्थान पानी के लिए शोर मचाते हैं, अब हमारे जिले बाढ़ की वजह से डूब रहे तो अब कोई मुख्यमंत्री पानी नहीं मांग रहा। सीएम ने कहा कि भाजपा पंजाब में विशेष शिविर के नाम पर लोगों का डाटा चोरी कर रही है। यह भी एक बड़ी साजिश है जिसके जरिये बाद में पंजाब के लोगों के वोट काटे जाएंगे, हमें कई जिलों से ऐसी शिकायतें मिल रही हैं और हम कार्रवाई भी कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि इस बात की जिम्मेदारी कौन लेगा कि  एकत्रित किए हुए डाटा का कोई मिसयूज नहीं होगा। सीएम बोले,भाजपा के लोग अब वोट चोरी के साथ-साथ राशन चोरी भी करने लगे हैं। भाजपा के लोगों को वोट चोरी करने की आदत हो गई है मगर पंजाब में उनकी इस मुहिम को सफल नहीं होने देंगे। 
मैं यह भी बताना चाहता हूं, पंजाब पूरे देश का पेट भरता है।  पूरे देश अधिकतर गेहूं की आपूर्ति हम करते हैं लिहाजा हमारे राशन कार्ड कट कर पंजाबियों को भूखे मारने की कोई न सोचे, जब तक पंजाब का मुख्यमंत्री भगवंत मान है, किसी भी राशन कार्ड धारक को राशन से वंचित नहीं होने देगा, भले उनके लिए अलग व्यवस्था सूबे की सरकार करनी पड़े। बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में किसानों को मुआवजा देंगे इसके लिए विशेष गिरदावरी के आदेश हो चुके हैं।


मुख्यमंत्री ने हास्य कलाकार जसविंदर भल्ला को भी मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा भल्ला जी जैसा कलाकार का चले जाना कला जगत के लिए एक बहुत बड़ा नुकसान है। उनके जाने के बाद से मेरा मन बहुत व्यथित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed