फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab Civic Body Election Aam Aadmi Party Magic Works Party Jubilant Over Semifinal Victory Ahead of 2027

पंजाब निकाय चुनाव: चला आम आदमी पार्टी का जादू, 2027 से पहले सेमीफाइनल में जीत से पार्टी गदगद

Fri, 29 May 2026 01:12 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Fri, 29 May 2026 01:12 PM IST
सार

पंजाब की जनता ने इस चुनाव में यह संदेश दिया है कि वह केवल आरोप-प्रत्यारोप नहीं बल्कि काम की राजनीति चाहती है। कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा तीनों दलों के लिए ये नतीजे गंभीर चेतावनी माने जा रहे हैं।

विज्ञापन
Punjab Civic Body Election Aam Aadmi Party Magic Works Party Jubilant Over Semifinal Victory Ahead of 2027
जीत के बाद जश्न मनाते आप कार्यकर्ता - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के निकाय चुनाव से अभी तक की जो तस्वीर सामने आई है, उसमें आम आदमी पार्टी को जबरदस्त जनसमर्थन मिला है।
विज्ञापन


पार्टी नेतृत्व का मानना है कि ये इस बात का संकेत है कि जनता ने एक बार फिर मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनकी सरकार की नीतियों पर भरोसा जताया है। ये चुनाव केवल स्थानीय निकायों के चुनाव नहीं हैं, बल्कि 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले का सेमीफाइनल हैं, जिसमें आम आदमी पार्टी जबरदस्त बढ़त बनाती दिखाई दे रही है।

अब तक आए परिणामों में 480 वार्डों में से आम आदमी पार्टी 225 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है। कांग्रेस 85, अकाली दल 71 और भाजपा केवल 15 सीटों तक सीमित दिखाई दे रही है। ये आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि पंजाब की राजनीति में विपक्ष लगातार कमजोर होता जा रहा है, जबकि आम आदमी पार्टी की पकड़ गांवों, कस्बों और शहरों तक मजबूत हुई है।
विज्ञापन


सबसे बड़ा राजनीतिक संदेश गिद्दड़बाहा से आया है, जहां कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के गढ़ में आम आदमी पार्टी ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 19 में से अभी तक गिने गए 13 के 13 वार्डों में जीत हासिल कर ली। यह नतीजा कांग्रेस के लिए केवल चुनावी हार नहीं बल्कि राजनीतिक संदेश भी माना जा रहा है कि जनता अब पुराने राजनीतिक ढांचे से आगे बढ़ना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धूरी में तो आम आदमी पार्टी ने लगभग क्लीन स्वीप कर दिया। 21 में से 20 सीटों पर जीत दर्ज कर पार्टी ने यह साबित कर दिया कि मुख्यमंत्री मान के गृह क्षेत्र में जनता का भरोसा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हुआ है। इसी तरह हरियाना नगर काउंसिल में 11 में से 7 सीटें जीतकर पार्टी ने बहुमत हासिल किया, जबकि कांग्रेस और भाजपा पीछे रह गईं।

नाभा नगर काउंसिल के परिणाम भी आम आदमी पार्टी के बढ़ते जनाधार की कहानी कह रहे हैं। यहां पार्टी ने 12 में से 6 सीटें जीतकर सबसे बड़ी ताकत के रूप में अपनी स्थिति बनाई। भाजपा, अकाली दल और कांग्रेस मिलकर भी वह प्रभाव नहीं छोड़ सके जो आम आदमी पार्टी अकेले छोड़ती दिखाई दी।

पंजाब की जनता ने इस चुनाव में यह संदेश दिया है कि वह केवल आरोप-प्रत्यारोप नहीं बल्कि काम की राजनीति चाहती है।

कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा तीनों दलों के लिए ये नतीजे गंभीर चेतावनी माने जा रहे हैं। एक समय पंजाब की राजनीति पर राज करने वाले दल आज कई क्षेत्रों में तीसरे और चौथे स्थान के लिए संघर्ष करते दिखाई दे रहे हैं। जनता के बीच यह धारणा मजबूत हुई है कि इन दलों ने वर्षों तक पंजाब को वादों और परिवारवाद की राजनीति में उलझाए रखा, जबकि आम आदमी पार्टी ने व्यवस्था परिवर्तन और विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाया।

मालवा और सरहिंद क्षेत्र से आ रहे रुझान भी आम आदमी पार्टी के पक्ष में मजबूत माहौल का संकेत दे रहे हैं। बठिंडा में पार्टी 80 से अधिक वार्डों में बढ़त बनाए हुए है। यदि यही रुझान अंतिम परिणामों में बदलते हैं तो यह पंजाब की राजनीति में आम आदमी पार्टी के लिए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि होगी।

निकाय चुनावों के ये नतीजे साफ बता रहे हैं कि पंजाब की जनता ने 2027 की लड़ाई का शुरुआती संकेत दे दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व और आम आदमी पार्टी की नीतियों को जनता का समर्थन लगातार बढ़ता दिखाई दे रहा है। दूसरी तरफ कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर जनता उनसे लगातार दूरी क्यों बना रही है। 


पंजाब के इस राजनीतिक सेमीफाइनल में फिलहाल एक ही नारा गूंजता दिखाई दे रहा है, काम बोलता है, और पंजाब में आम आदमी पार्टी का जादू लगातार बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed